कोरोनावायरस वुहान सीफूड बाजार में पैदा नहीं हुआ : अमेरिकी चिकित्सा विशेषज्ञ

बहुत से लोगों का मानना है कि नया कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर के एक सीफूड बाजार में पैदा हुआ, लेकिन यह गलत है। हमारे और अन्य लोगों के विश्लेषण से साबित हुआ है कि यह वायरस इससे पहले ही पैदा हो गया था।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 31, 2020 10:46 AM IST

Wuhan seafood market coronavirus : हाल ही में अमेरिका के तुलाने विश्वविद्यालय के मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर रॉबर्ट गैरी ने एबीसी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि नया कोरोना वायरस वुहान सीफूड बाजार (Wuhan seafood market coronavirus) में पैदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, हालांकि बहुत से लोगों का मानना है कि नया कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर के एक सीफूड बाजार में पैदा हुआ, लेकिन यह गलत है। हमारे और अन्य लोगों के विश्लेषण से साबित हुआ है कि यह वायरस इससे पहले ही पैदा हो गया था। भले ही वुहान में कुछ मामले आए, लेकिन यह वायरस जरूर वहां पैदा नहीं हुआ।

Coronavirus Stage in India : मंत्रालय ने कहा, कोविड-19 के मामले में भारत अभी तीसरे चरण में नहीं

गैरी ने कहा कि सतह प्रोटीन उत्परिवर्तन (Surface protein mutation) इस वायरस के महामारी के रूप में बदलने का कारण हो सकता है, लेकिन इससे पहले इस वायरस का कमजोर संस्करण वर्षों से यहां तक कि दशकों से लोगों के बीच फैल चुका था।

इससे पहले प्रोफेसर गैरी की टीम द्वारा नेचुरल मेडिसिन में प्रकाशित एक पेपर में यह परिणाम साबित हुआ है कि नया कोरोना वायरस प्रकृति में पैदा हुआ।

(साभार--चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source