Coronavirus News: उत्तर प्रदेश में सभी प्राइवेट अस्पतालों को तत्काल खोलने के आदेश

coronavirus News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सभी निजी अस्पतालों (Private Hospital) को तत्काल खोलने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण ज्यादातर निजी अस्पताल बंद चल रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 31, 2020 9:18 AM IST

coronavirus News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सभी निजी अस्पतालों (Private Hospital) को तत्काल खोलने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण ज्यादातर निजी अस्पताल बंद चल रहे हैं। इसके पीछे अस्पताल संचालक स्टाफ के आने-जाने की दिक्कतों का हवाला दे रहे हैं, जबकि आवश्यक सेवाओं के तहत अस्पतालों के खुलने पर रोक नहीं है।

राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम को इस संबंध में सोमवार रात को आदेश जारी किया है। आदेश में निजी अस्पतालों के न खुलने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।

मुख्य सचिव आर.के तिवारी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अस्पतालों में मरीजों का इलाज हो सकता है। अस्पतालों में निश्चित समय के लिए मेडिकल स्टाफ और दवाओं की उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने कहा, "जो अस्पताल संचालक निर्देशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।"

कोविड-19 के मामले में भारत अभी तीसरे चरण में नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि कोरोनोवायरस का प्रकोप अभी लोकल ट्रांसमिशन स्टेज यानी दूसरे चरण में ही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि कोरोना भारत में अभी तीसरे चरण यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में नहीं पहुंचा है।

Celebrity Fitness: वर्कआउट करते हुए करीना ने शेयर की फोटो, कैप्शन में लिखा ये शब्द

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण चार लोगों की मौत हुई है और 92 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 1300 पार कर चुकी है। वहीं भारत में मौतों की संख्या 31 हो गई है।

यूपी में कुल 96, लखनऊ में नौ दिन बाद मिला पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना पाजिटिव की संख्या 96 तक पहुंच गई है, जिनमें मेरठ के 19 हैं। नोएडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 38 हो गई है। लखनऊ में नौ दिन के बाद सोमवार को एक पॉजिटिव केस मिलने के बाद यहां पर संख्या नौ हो गई है।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डा. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मेरठ में 14, नोएडा में 7 और लखनऊ व बुलंदशहर में एक-एक पाजिटिव केस मिला है। अभी भी सर्वाधिक 38 पाजिटिव केस नोएडा के हैं।

इनके अलावा मेरठ में 19, आगरा में 11, लखनऊ में नौ, गाजियाबाद में सात, पीलीभीत और वाराणसी में दो-दो और लखीमपुर खीरी, बागपत, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बुलंदशहर व बरेली में एक-एक संक्रमित मिले हैं। कोरोना वायरस उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में पांव पसार चुका है।

Coronavirus : दिल्ली में आए 25 नए मामले, कुल संख्या 97 हुई

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source