
... Read More
Coronavirus Updates India: भारत में कोरोना वायरस के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं और अब चौथी लहर की बात सच होती लग रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस के 8,329 नए मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। यह तीन महीनों का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बढ़ोतरी है। इसके अलावा शुक्रवार को पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 3,081 में से ज्यादा मामले सामने आए और सिर्फ मुंबई में 1,956 मामले (Mumbai covid cases surging) सामने आए हैं। दरअसल, 23 जनवरी के बाद पहली बार, मुंबई में 1,956 तक दर्ज किए गए जो कि गुरुवार की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इन तमाम स्थितियों को देखते हुए WHO की ओर से मिनी कोरोना लहर की आशंका जताई जा रही है।
भारत में जिस तरह से कोरोना बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ये किस वेरिएंट के कारण हो रहा है। ऐसे में WHO के मुख्य वैज्ञानिक, डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने एक वेमस इंग्लिश डेली से बात करते हुए कहा है कि ये ओमिक्रोन सबवेरिएंट BA.4 और BA.5के कारण हो सकता है जो कि अतिसंक्रामक वायरस है। साथ ही ये वेरिएंट देश में मिनी कोरोना लहर का कारण बन सकता है। WHO के मुख्य वैज्ञानिक का कहना है कि जो भी उप-वेरिएंट उभर रहे हैं, वे मूल ओमिक्रोन BA.1 की तुलना में अधिक संक्रामक हैं और कमजोरी इम्यूनिटी वाले लोगों तक आसानी से पहुंच सकता है। यह एक संभावना है कि हर चार-छह महीने में कोरोना की छोटी-छोटी लहरे आ सकती हैं और इसलिए सभी कोविड-उपयुक्त एहतियाती उपायों के अलावा, कोविड के हर वेरिएंट को ट्रैक करने की जरूरत है।
कोरोना से पिछले 24 घंटे में जहां 10 लोगों की मौत हुई है वहीं, गुजरात में कोरोना के कारण 6 कोरोना मरीजों के भर्ती होने की खबर है। दरअसल, गुजरात के वड़ोदरा में कोरोना के 6 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, सभी कि हालत स्थिर है और किसी को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। इन मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षणथे पर कुछ तकलीफ ज्यादा होने पर उन्हें अस्पताल ले आए गया। बता दें कि पिछले 24 घंटे में इस जिले में 80 कोरोना मरीज पाए गए हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुक्रवार को घोषणा की कि हवाई मार्ग से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अब कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट की मांग नहीं की जाएगी, जो देश में महामारी प्रतिबंधों को धीरे-धीरे उठाने का एक बड़ा कदम है।व्हाइट हाउस के सहायक प्रेस सचिव केविन मुनोज ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की, अमेरिकी मीडिया ने कहा कि इस सप्ताह के अंत कर कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट दिखाने वाला नियम खत्म हो जाएगा।