Coronavirus News: AIIMS का डॉक्टर कोरोना और गर्भवती पत्नी कोरोना वायरस पॉजिटिव

Coronavirus News: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के एक डॉक्टर कोरोना वायरस (Coronavirus) से पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव  (Coronavirus) पाए गए स्वास्थ्य अधिकारी फिजियोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर हैं। डॉक्टर की नौ महीने की गर्भवती पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डॉक्टर की गर्भवती पत्नी खुद भी एम्स की इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर है। एम्स में कार्यरत महिला डॉक्टर व उनके पति दोनों को ही अब आइसोलेशन में रखा गया है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। 9 माह की गर्भवती डॉक्टर की डिलिवरी एम्स अस्पताल में ही होगी।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 3, 2020 10:18 AM IST

Coronavirus News: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के एक डॉक्टर कोरोना वायरस (Coronavirus) से पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव  (Coronavirus) पाए गए स्वास्थ्य अधिकारी फिजियोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर हैं। डॉक्टर की नौ महीने की गर्भवती पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डॉक्टर की गर्भवती पत्नी खुद भी एम्स की इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर है। एम्स में कार्यरत महिला डॉक्टर व उनके पति दोनों को ही अब आइसोलेशन में रखा गया है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। 9 माह की गर्भवती डॉक्टर की डिलिवरी एम्स अस्पताल में ही होगी।

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए डॉक्टर को आगे की जांच और कई अन्य टेस्ट के लिए एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है।"

Covid-19: जानें भारत में है कोविड-19 ‘कम्यूनिटी स्प्रेड’ का कितना ख़तरा? इस महामारी के दौरान बढ़ाएं इम्यूनिटी, करें प्राणायाम, रहें मेंटली फिट और हेल्दी

इसके अलावा ऐसे सभी व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है जो इस दौरान पॉजिटिव  (Coronavirus) पाए गए डॉक्टर के संपर्क में आए थे। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए डॉक्टर ने पिछले दिनों एक फेयरवेल पार्टी में गए थे जहां आठ अन्य डॉक्टरों से उनका संपर्क हुआ था।

कोरोना वायरस ने अभी तक आठ डॉक्टरों को अपनी चपेट में लिया है। बुधवार को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान की एक डॉक्टर में कोविड-19 वायरस की पुष्टि होने के बाद सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Immunity Boost :इम्यून सिस्टम को बूस्ट करे शिमला मिर्च, जानें और भी कई फायदे

सफदरजंग अस्पताल के कोरोना वायरस (Coronavirus)  से संक्रमित पाए गए दोनों डॉक्टरों में एक पुरुष डॉक्टर है जो कोरोना यूनिट में तैनात है और एक महिला डॉक्टर है जो पीजी की तीसरी साल की बायोकेमिस्ट्री विभाग की छात्रा है। अधिकारियों के अनुसार उसने विदेश की यात्रा की है।

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान को एक डॉक्टर के कोरोना वायरस  (Coronavirus) से संक्रमित पाए जाने के बाद सैनेटाइजेशन के लिए एक दिन के लिए बंद कर दिया गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई डॉक्टर इसी संस्थान में काम करती है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित दो अलग-अलग मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टर भी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

Coronavirus: इस देश में 'कोरोनावायरस' शब्द का इस्तेमाल करना है गुनाह, नाम लेते ही जाना पड़ेगा जेल

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा, "राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम तक कोरोना वायरस के 152 पॉजिटिव केस हैं। इसमें से 53 केस मरकज के हैं। दिल्ली में कल 32 लोगों का आंकड़ा बढ़ा है, जिसमें 29 लोग निजामुद्दीन में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे।"

Coronavirus Cases update India: दिल्ली में एक और डॉक्टर को पाया गया कोरोना इंफेक्टेड, अब तक 3 डॉक्टर हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source