hamburger icon
A
Read in English

कोविड-19 संक्रमण का सबसे पहला लक्षण हो सकता है नाक में सरसराहट महसूस होना, नयी रिसर्च में दावा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण होने पर सबसे पहले नाक में एक अज़ीब-सी सरसराहट महसूस होती है। यह सेंसेशन कोविड-19 संक्रमण होने का एक पूर्व संकेत हो सकता है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों में महक समझ ना आना और स्वाद समझ पाने की शक्ति खत्म होना बहुत महत्वपूर्ण लक्षण माने जाते हैं। नाक में महसूस होने वाली सनसनाहट को वैज्ञानिक नया लक्षण बता रहे हैं।  (Coronavirus New Symptoms)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 2, 2020 7:04 PM IST

Coronavirus New Symptoms: कोरोना वायरस संक्रमण के व्यवहार को समझने के लिए लगातार रिसर्च किए जा रहे हैं। इस वैश्विक महामारी के लक्षणों की समय पर पहचान होने से ना केवल पीड़ितों के इलाज में सहायता होती है। बल्कि, इससे संक्रमित व्यक्ति की स्थिति को गम्भीर होने से भी रोका जा सकता है। अब, वैज्ञानिकों को कोरोना वायरस के प्रारंभिक लक्षणों (Earyly Symptoms of Coronavirus) से संबंधित एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण होने पर सबसे पहले नाक में एक अज़ीब-सी सरसराहट महसूस होती है। यह सेंसेशन कोविड-19 संक्रमण होने का एक पूर्व संकेत हो सकता है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों में महक समझ ना आना और स्वाद समझ पाने की शक्ति खत्म होना बहुत महत्वपूर्ण लक्षण माने जाते हैं। नाक में महसूस होने वाली सनसनाहट को वैज्ञानिक नया लक्षण बता रहे हैं।  (Coronavirus New Symptoms)

कोविड-19 संक्रमण का सबसे पहला लक्षण हो सकता है नाक में सरसराहट

दरअसल, यह दावा किया है एक रिसर्च के आधार पर जिसे बार्सिलोना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पूरा किया। इन एक्सपर्ट्स का दावा है कि, कोविड-19 इंफेक्शन होने पर नाक में सनसनाहट होती है। इस रिचर्स पेपर को मेडआरएक्सआईवी (medRxiv) में छापा गया । शोधकर्ता टीम का नेतृत्व करने वाले जोर्डी नावारा ने कहा कि अगर इन लक्षण की पहचान कर शुरुआती स्तर पर ही कोरोना संक्रमण की पहचान की जा सकती है और इससे उपचार में भी फायदा मिलेगा। इस रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिको ने कहा कि इस रिसर्च के लिए 35 लोगों को चुना गया। इन लोगों में कोविड-19 संक्रमण के लक्षणों की जांच की गयी। रिसर्च के दौरान पाया गया कि,

  • 68 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक बार नाक में सनसनाहट महसूस हुई।
  • इन लोगों को नाक में खुजली होना और आसपास की त्वचा में ड्राईनेस दिखायी दी।
  • रिसर्च के दौरान 53 प्रतिशत लोग बार-बार अपनी नाक पोंछते हुए दिखायी पड़े। इससे, स्पष्ट होता है कि नाक पर कोरोना वायरस संक्रमण का असर व्यापक तरीके से होता है।

भारत में दर्ज हुए कोविड के 36 हजार नए मामले, कुल आंकड़े 95 लाख के करीब

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 36,604 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ बुधवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 94,99,413 हो गए। वहीं वायरस से और 501 मौतों के साथ मृत्यु के कुल आंकड़े 1,38,122 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण द्वारा जारी आंकड़ों से मिली। देश में वर्तमान में, 4,28,644 सक्रिय मामले हैं, जबकि 89,32,647 रोगियों को अब तक छुट्टी दे दी गई है। बीते 24 घंटों में 43,062 लोगों को छुट्टी दी गई है।