ये है कोरोनावायरस का एक और नया लक्षण, रहें सतर्क

कोरोनावायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। यह वायरस सबसे खतरनाक इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि कई बार इस वायरस के लक्षण (Coronavirus New Symptoms) दिखते हैं, लेकिन कई रोगियों में कोरोना के कोई लक्षण ना दिखने के बावजूद भी वह संक्रमित पाया जाता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 17, 2020 8:44 AM IST

Coronavirus New Symptoms :  कोरोनावायरस को लेकर आय दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सांस लेने में परेशानी और तेज बुखार कोरोना के आम लक्षणों में से एक हैं, लेकिन अब स्पेन के डॉक्टर्स ने नया दावा (Coronavirus New Symptoms) किया है। स्पेन के डॉक्टर्स के मुताबिक, कोरोना की वजह से मरीजों के मुंह में रैशेज यानी चकत्ते जैसा कुछ (Coronavirus New Symptoms) हो रहा है। यहां के डॉक्टर्स का कहना है कि मुंह के अंदर वाले भाग में चकत्ते होना भी कोरोना का लक्षण (Coronavirus New Symptoms) हो सकता है।

बता दें कि कोरोनावायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। यह वायरस सबसे खतरनाक इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि कई बार इस वायरस के लक्षण (Coronavirus New Symptoms) दिखते हैं, लेकिन कई रोगियों में कोरोना के कोई लक्षण ना दिखने के बावजूद भी वह संक्रमित पाया जाता है। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन उसमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे।

टीओआई में छपी रिपोर्ट के अनुसार यह नया अध्ययन 15 जुलाई को जामा डर्मेटोलॉजी के मैड्रिड के यूनिवर्सिटी अस्पताल रेमन वाई काजल के डॉ जुआन जिमेनेज-काऊ के नेतृत्व में किया गया है। इस स्टडी के अनुसार, अप्रैल के महीने में करीब 21 लोगों के स्किन में इस तरह के चकत्ते होने का लक्षण मिला है। इनमें से 6 ऐसे रोगी हैं, जिनके मुंह के अंदर चकत्ते पाए गए।

दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना टेस्ट किट लॉन्च! अब सिर्फ 650 रुपए में होगा जांच

इस अध्ययन में पता चला है कि कोविड-19 लक्षणों की शुरुआत से दो दिन पहले से लेकर 24 दिनों के बाद तक शरीर के किसी भी हिस्से में चकत्ते दिखाई दे सकता है। औसत समय 12 दिनों का है। न्यूयॉर्क शहर के लेनॉक्स हिल अस्पताल में प्रैक्टिस करने वाले स्किन विशेषज्ञ डॉ मिशेल ग्रीन ने इस बारे में कहा, "ये चकत्ते शुरुआत में छोटे लाल और सफेद रंग के होते हैं। हालांकि इस तरह के चकत्ते वायरल इंफेक्शन जैसे ही चिकनपॉक्स में बहुत आम होते हैं जो हाथ, पैर और मुहं में निकल आते हैं।''

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोनावायरस वैक्सीन रेस में सबसे आगे, इंसानों पर पहला ट्रायल हुआ सफल