
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 1, 2021 12:52 PM IST
Coronavirus New Strain and Kids: कोरोना वायरस की नयी स्ट्रेन अब भारत भी पहुंच चुकी है। ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों में से कईयों को संक्रमण के लक्षण देखने को मिले हैं। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर्स भेज दिया गया है। अब तक भारत में 25 लोगों में न्यू स्ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई के अलावा हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरू, मेरठ और कोलकाता में भी ब्रिटेन से कोरोना संक्रमण की यह नयी किस्म लोगों को संक्रमित कर चुकी है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह नया वायरस पुराने वायरस की तुलना में 7 गुना अधिक संक्रामक है और यह बहुत तेज़ी से फैलता है। बच्चों के लिए यह वायरस और खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम बड़ों की तुलना में कमज़ोर होता है। मेरठ में एक 2 साल की बच्ची में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन से संक्रमण का मामला सामने आया है। जिसके बाद से बच्चों को इस संक्रमण से जुड़ी आशंका व्यक्त की जा रही है।
कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अधिक संक्रामक लेकिन अपेक्षाकृत कम खतरनाक बताया जा रहा है। यह स्ट्रेन छोटे बच्चों को तेज़ी से संक्रमित करता है। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए माता-पिता और प्रशासन स्तर पर भी प्रयास करने की आवश्यकता है।