गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी मिला कोरोना के नए वेरिएंट का पहला मामला

दिल्ली गाजियाबाद में कोरोना के मामले सामने आने के बाद अब नोएडा में भी एक कोरोना का मामला सामने आ गया है। जिस युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : December 24, 2023 7:47 AM IST

करीब 7 महीने बाद उ0प्र0 के औद्योगिक शरीर नोएडा में कोरोना का मरीज सामने आया है। जिसके आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। दरअसल नोएडा सेक्टर-36 निवासी एक व्यक्ति जिसकी उम्र 54 साल बताई जा रही है। गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उक्त व्यक्ति पिछले सप्ताह नेपाल की यात्रा कर भारत वापस लौटा है। वापसी के बाद जब उसे अपने स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत लगी तो उसने अपनी जांच एक निजी लैब में जाकर कराई, जहां उसकी कोरोना संबंधी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के वेरिएंट का पता लगाने के लिए मरीज का नमूना दिल्ली भेज दिया है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो संक्रमित व्यक्ति सेहत में कोई बड़ी समस्या देखने को नहीं मिली है। इसके अलावा उसके परिवार के लोगों में कोरोना का कोई लक्षण देखने को नहीं मिला है। इसके अलावा मरीज का इलाज भी घर पर रह कर ही किया जा रहा है। हालांकि संक्रमित व्यक्ति से परिवार के अन्य लोगों को अलग रहने की सलाह दी गई है। जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में कोई और जरूरी कदम उठाएगा। नोएडा के सीएमओ डॉ0 सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना का केस आने जिले में कोरोना की जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने को भी कहा है।

कोरोना से बचाव के नियम

  • घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें।
  • नए साल के जश्न में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • सार्वजनिक चीजों को छूने से बचें।
  • हाथों को साफ करने के लिए हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
  • शारीरिक दूरी का हमेशा पालन करें।
  • कोविड संबंधी कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं।

नया वेरिएंट आया है सामने

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। बात करें केरल की तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 300 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं अकेले केरल में 3 मरीजों की मृत्यु भी कोरोना के कारण हो चुकी है। ये आंकड़े केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी देशभर में कोरोना के लगभग 400 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं। जिसमें से अकेले केरल से 300 से अधिक मामले आए हैं। देश में एक दिन में कोरोना से 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं केरल में 3 लोगों की मृत्यु हुई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source