Coronavirus: सावधान! मई तक भारत में हो सकते हैं 13 लाख मरीज, रिसर्च में आई हैरान कर देने वाली रिपोर्ट

Coronavirus:  कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर बहुत ही डरावनी स्टडी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम मे चेतावनी दी है कि भारत में मई के मध्य तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख से 13 लाख पहुंच सकती है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 27, 2020 3:10 PM IST

Coronavirus:  कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर बहुत ही डरावनी स्टडी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम मे चेतावनी दी है कि भारत में मई के मध्य तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख से 13 लाख पहुंच सकती है।

रिसर्च की टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट 'COV-IND-19 में वैज्ञानिकों ने कहा कि भारत ने शुरुआती चरणों में अमेरिका और इटली की तुलना में काफी हद तक नियंत्रण किया है। लेकिन भारत आंकलन (Indian) करनें में कुछ जरूरी चीजें छूट गई हैं और वे है कोरोना वायरस (Coronavirus) से प्रभावित मामलों की संख्या का आंकलन। रिसर्च की इस टीम में अमेरिका अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की देबश्री रॉय भी शामिल हैं।

वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अभी तक जांच की संख्या तुलनात्मक रूप से बहुत ही ज्यादा कम है। भारत में व्यापक स्तर पर जांच ना होने की वजह से सामुदायिक स्तर को रोक पाना काफी मुश्किल है। इसका मतलब साफ तौर से जाहिर है कि भारत अभी तक इस बात का आंकलन ही नहीं कर पाया है कि आखिर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या क्या है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना वायरस फैलने से पहले कई कड़े कदम अपनाने होंगे, नहीं तो देश की हालत काफी खराब हो सकती है।

Prevention Tips for Coronavirus: बाहर रहने वाले इन बातों का रखें ख्याल, ऐसी जगहों पर होता है सबसे अधिक वायरस

मालूम हो कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अप्रैल तक संपूर्ण भारत में लॉकडाउन का ऐलान किया है। रिसर्च की इस टीम में नई दिल्ली और मिशिगन विश्वविद्यालय,  वैज्ञानिकों में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और अमेरिका के वैज्ञानिक शामिल हैं।

कोरोना वायरस को फैलने से संभाल पाना होगा मुश्किल

वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में विश्व बैंक के डेटा का जिक्र किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पास प्रति 1000 व्यक्ति बेड की संख्या महज 0.7 है। वहीं, फ्रांस के पास ये संख्या 6.5, दक्षिण कोरिया के पास 11.5, चीन के पास 4.2, इटली के पास 3.4 और अमेरिका के पास  2.8 है। ऐसी स्थिति में अगर भारत में ये महामारी सामुदायिक स्तर पर पहुंचेगी, तो संभाल पाना मुश्किल है।

Lockdown Stress: लॉकडाउन से बढ़ रहा है तनाव? फॉलो करें ये आसान से टिप्स

भारत में स्वास्थ्य सेवा स्थिति को देखते हुए अगर भारत में ये महामारी फैली, तो इसे संभालना मुश्किल हो जाएगा। भारत की आबादी काफी है और कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

बता दें भारत  में 2014 में बिना बीमा वाले लोग करोड़ों हैं, ऐसी स्थिति में भारत के लोगों में ये वायरस फैला तो आर्थिक स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग 700 के करीब हैं। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 17 है।

Pandemic Drone: कोरोना वायरस से लड़ने में काम आ सकता है ये ड्रोन, जानें इसकी खासियत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source