Coronavirus Myths and Facts in Hindi : क्या गर्मी में कोरोनावायरस हो जाएगा कम ? जानें, कोरोनावायरस से संबंधित कुछ मिथ्स और फैक्ट्स

कोरोना वायरस के लक्षण (Coronavirus Symptoms) और बचाव के बारे में कई तरह के मिथ (Myths related to coronavirus) भी फैल रहे हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 33 कैस आ चुके हैं। इसके लिए जरूरी है खुद को इस खतरनाक वायरस के प्रति अलर्ट रखें, अपनी हाइजीन का ख्याल रखें ना कि उल्टी-सीधी अफवाहों और मिथकों को सच मानें। जानें, कोरोना वायरस से संबंधित कुछ मिथक (Coronavirus Myths and Facts) और उससे संबंधित तथ्यों के बारें में यहां... 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 22, 2020 8:14 PM IST

Coronavirus Myths and Facts in hindi : चीन से नोबल कोरोना वायरस अब लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है। दक्षिण कोरिया और इटली में कोरोना वायरस (Covid-19 Virus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) को लेकर दुनियाभर में दहशत का माहौल छाया हुआ है। लोगों में इस जानलेवा खतरनाक वायरस को लेकर इतना डर फैला हुआ है कि लोग किसी भी बात और अफवाह को सच मान ले रहे हैं। कोरोना वायरस के लक्षण (Coronavirus Symptoms) और बचाव के बारे में कई तरह के मिथ (Myths related to coronavirus) भी फैल रहा है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 33 कैस आ चुके हैं। इसके लिए जरूरी है खुद को इस खतरनाक वायरस के प्रति अलर्ट रखें, अपनी हाइजीन का ख्याल रखें ना कि उल्टी-सीधी अफवाहों और मिथकों को सच मानें। जानें, कोरोना वायरस से संबंधित कुछ मिथक (Coronavirus Myths and Facts) और उससे संबंधित तथ्यों के बारें में यहां...

Coronavirus Myths: कोरोना वायरस मिथक या भ्रम जो आपको परेशान कर सकते हैं

मिथक: अधिक गर्मी होने पर यानी तापमान बढ़ने से कोरोनावायरस हो जाएगा कम? 

तथ्य: तापमान बढ़ने से कोरोनावायरस का सफाया हो जाएगा, ऐसा कई जगह पढ़ने-सुनने को मिल रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि कई कम तापमान वाले जगहों में भी कोरोनावायरस से लोग संक्रमित हुए हैं। इसे लेकर अब तक कोई शोध या वैज्ञानिक दावे भी सामने नहीं आए हैं। इसके लिए अप्रैल-मई तक इंतजार करना होगा कि क्या वाकई अधिक गर्म वातावरण में यह वायरस खत्म हो सकता है। फिलहाल, अपनी सुरक्षा आप अपने हाईजीन का ध्यान रखते हुए करें।

मिथक: पालतू जानवरों से भी फैल सकता है कोरोनावायरस?

तथ्य: अब तक कहीं भी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि आपके घर में रहने वाले पेट्स कुत्ता या बिल्ली से कोरोनावायरस फैल सकता है। हालांकि, हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि हांगकांग में एक व्यक्ति से उसके पोमेरेनियन नस्ल के एक पालतू कुत्ते को कोरोना वायरसका संक्रमण (coronavirus infection) फैल गया था। इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने भी की थी। यह कोरोना वायरस से इंफेक्टेड दुनिया के पहले पालतू कुत्ते का मामला है। हां, आप अपने पेट्स को छूते हैं, तो उसके बाद अपना हाथ जरूर साबुन से साफ करें।

मिथक: लहसुन, तिल खाने से कोरोनावायरस नहीं होगा?

तथ्य: लहसुन में  जीवाणुरोधी (Antimicrobial), एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। ये आपको कई रोगों से बचाए रखते हैं, लेकिन लहसुन खाने से कोरानावायरस से संक्रमित आप नहीं होंगे, तो इस बात की अब तक कोई शोध या पुष्टि नहीं की गई है। तिल के सेवन या तिल के तेल से शरीर पर मालिश करने से आप इससे बचे (Coronavirus Myths and Facts) रहेंगे, यह सच नहीं है।

Tips to Coronavirus : 9 टिप्स जो हैं बड़े काम के, बचा सकते हैं आपको कोरोनावायरस संक्रमण से

मिथक: एंटीबायोटिक्स लेने से बच सकते हैं कोरोनावायरस के प्रभाव से?

फैक्ट: एंटीबायोटिक्स सिर्फ बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ता है ना कि किसी वायरस को बेअसर करता है। एंटीबायोटिक्स का सेवन खुद से कभी ना करें। कोरोना इंफेक्टेड मरीजों को इलाज के दौरान एंटीबायोटिक्स दिया जाता है ताकि उन्हें किसी दूसरे बैक्टीरिया का संक्रमण हो, तो वह दूर हो जाए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source