Coronavirus COVID-19: जानें कोरोना वायरस के लक्षण, इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में, समझें कब करना चाहिए डॉक्टर से सम्पर्क

इस वायरस के प्रसार और रोकथाम से जुड़ी कई भ्रांतियां और मिथक भी फैल रहे हैं। साथ ही मरीज़ों की संख्या, कोरोना वायरस इंफेक्शन के लक्षणों और इसके लिए कुछ नुस्खों की बातें भी बार-बार उठ रही हैं। भारत में मंगलवार 17 मार्च तक 125 से अधिक हो गयी। (Coronavirus in India), ऐसे में ध्यान घबराकर परेशान ना हों। साथ ही, कुछ बेसिक बातों पर ध्यान देें, इस वायरस के लक्षणों को समझे और वायरस के प्रसार से बचने के लिए खुद को सुक्षित रखें।(Coronavirus Myths and Facts in hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 17, 2020 1:18 PM IST

Coronavirus COVID-19: कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में भारत में के 100 से अधिक लोग आ गए हैं। लगातार कोरोना वायरस के मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वायरस (Coronavirus COVID-19) के प्रसार और रोकथाम से जुड़ी कई भ्रांतियां और मिथक भी फैल रहे हैं। साथ ही मरीज़ों की संख्या, कोरोना वायरस इंफेक्शन के लक्षणों और इसके लिए कुछ नुस्खों की बातें भी बार-बार उठ रही हैं। भारत में मंगलवार 17 मार्च तक 125 से अधिक हो गयी। (Coronavirus in India), ऐसे में ध्यान घबराकर परेशान ना हों। साथ ही, कुछ बेसिक बातों पर ध्यान देें, इस वायरस के लक्षणों को समझे और वायरस के प्रसार से बचने के लिए खुद को सुक्षित रखें।(Coronavirus Myths and Facts in hindi)

कोविड-19 के लक्षण(Symptoms of COVID-19):

  • बुखार
  • खांसी
  • सांस लेने में परेशानी

कोरोना वायरस से बचने के लिए करें इऩ बातों पर विश्वास

घर पर रहें:

जितना हो सके बाहर निकलने से बचें। संभव हो तो घर से ही काम करें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। खासकर, अगर आपको इंफेक्शन हो गया है तो, घर से बाहर ना निकलें। ज़्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित रहने का यह सबसे कारगर तरीका है।

यात्रा ना करें:

देश और विदेशों की यात्रा करने से बचें। इससे, प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के सम्पर्क में आने से बचा जा सकता है। जैसा कि, यह वायरस यात्रियों के ज़रिए एक देश से दूसरे देश तक फैल रहा है। इसीलिए, आधिकारिक तौर पर कई देशों नें यात्रा पर रोक लगा दी है।

रखें साफ-सफाई का ध्यान:

हाथों को बार-बार साबुन पानी से धोएं। साथ ही  अपनी सुरक्षा के लिए इन मास्क, सैनिटाइजर्स और रूमाल आदि साथ रखें।

डॉक्टरी मदद:

जब बुखार, खांसी, फ्लू जैसी परेशानियां हों तो डॉक्टरी जांच कराएं। डॉक्टर की सलाह के हिसाब से सभी सावधानियां बरतें। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर एकांत में रहें। जिससे, यह दूसरों तक ना फैलें।

Coronavirus and  Bollywood Celebrities: लोगों को जागरूक कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स,कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए दीं टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source