कोरोना वायरस पुरुषों को बना रहा नपुंसक! स्टडी में हुआ खुलासा, जानें क्यों पुरुष हो रहे इस समस्या का शिकार

इस बात को सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस मानव शरीर के अंगों पर अलग-अलग तरीके से हमला करता है लेकिन एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि ये वायरस पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर रहा। जानिए क्यों हो रहा ऐसा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 27, 2020 1:20 PM IST

कोरोनावायरस को पूरी दुनिया में तबाही मचाते हुए पूरा साल बीतने वाला है और वैज्ञानिक अभी भी इस वायरस की प्रकृति को जानने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि कोरोनोवायरस पर ऐसे बहुत से अध्ययन हुए हैं, जो लोगों को इसके बारे में जानने के लिए मजबूर करते हैं। वैज्ञानिक इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए टीके बनाने की कगार पर पहुंच चुके हैं लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि ये वायरस आपके शरीर पर कैसे हमला करता है। जी हां, पुरुषों पर इस वायरस का हमला उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि कैसे ये वायरस आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को कैसे नुकसान पहुंचाता है कोविड ​​-19

कोविड-19 से होने वाली क्षति के साक्ष्य छोटे-छोटे अध्ययनों में जमा हुए हैं, जिसमें यह सुझाव दिया गया है कि नोवल कोरोनोवायरस का पुरुष प्रजनन क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है। फ्लोरिडा स्थित मियामी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने COVID-19 से मरने वाले छह पुरुषों और अन्य कारणों से मरने वाले तीन लोगों में मौजूद टिश्यू की तुलना की। COVID-19 के तीन रोगियों के अंडकोष को क्षति पहुंची, जो कि शुक्राणु पैदा करने की उनकी क्षमता को बहुत कम कर देते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली ने किया अंडकोष पर हमला

वहीं इस साल की शुरुआत में एक चीनी शोध दल ने भी इसी तरह का अध्ययन किया था और ये भी पाया था कि कुछ COVID-19 रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली ने उनके अंडकोष पर हमला किया, जिससे उनमें गंभीर सूजन या ऑर्काइटिस हो गया था। वहीं चीन की एक अलग टीम को 12 पुरुषों के अंडकोष के बुनियादी सेलुलर ऊतकों में महत्वपूर्ण क्षति को देखने को मिली, जिनकी कोरोना से मौत हुई थी।

इस पत्रिका में प्रकाशित हुए नतीजे

मियामी टीम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं को ऐसी संभावना है कि COVID-19 पुरुषों के अंडकोष को नुकसान पहुंचाता है और उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। वर्ल्ड जर्नल ऑफ मेन्स हेल्थ में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित या फिर कोरोना से हाल ही में ठीक हुए पुरुषों में वॉरोनॉडल फंक्शन मूल्यांकन किया गया था, जिससे ये नतीजे प्राप्त हुए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source