hamburger icon
A
Read in English

भारत में फिर हो रही है कोरोना की वापसी, तीन महीने बाद एक हफ्ते में आए 25 हजार से ज्यादा मामले

Coronavirus LIVE Updates India: जहां लोगों को लग रहा था कि अब कोरोना वायरस की वापसी नहीं होगी, वहीं अब केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 6, 2022 9:33 AM IST

Coronavirus LIVE Updates India: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। लगभग तीन महीने बाद फिर से कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी गई है। इस हफ्ते लगभग 25000 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ये लगभग 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। ज्यादातर मामले केरल और महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां फिलहाल एक्टिव मामलों के लगभग 60 प्रतिशत केस हैं। इसके अलावा कुल मिला कर 10 ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो रविवार को सक्रिय मामले बढ़कर 24,052 हो गए और 15 ताजा घटनाओं के साथ डेथ केट 5,24,692 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.06 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 की रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत थी।

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरसएक बार फिर बड़ी तेजी से फैल रहा है। यहां महज एक हफ्ते में ही कोरोना के मामले दो गुने हुए हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कल यहां 1,357 नए मामले सामने आए हैं, वहीं महामारी से एक की मौत भी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। सप्‍ताह भर पहले यह 500-600 के करीब थे लेकिन फिर ये ग्राफ हजार पार करने लगा है। राज्य में अब कोविड-19 के लगभग 5,888 सक्रिय मामले हैं। इस तरह इंफेक्शन को रोकने के लिए, बीएमसी ने परीक्षण तेज करने और अस्पताल के कर्मचारियों को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया है।

तमिलनाडु और केरल में भी कोरोना मामलों में बढ़ोतरी

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन वेरिएंट के बीए.4 और बीए.5 के 12 मामले सामने आए हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में  केरल में 1544  मामले दर्ज किए गए। वहीं, देश में दैनिक संक्रमण दर भी एक प्रतिशत से अधिक हो गई है। तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंटके सब-वेरिएंट BA.4 और BA.5 के मामले पाए गए हैं। संक्रमित लोगों के 150 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से चार लोगों में बीए.4 सब-वेरिएंट और आठ लोगों में बीए.5 सब-वेरिएंट की पुष्टि हुई। फिलहाल सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है और उन पर नजर रखी जा रही है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर 5 राज्यों को निर्देश जारी किए। सरकार ने तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों को परीक्षण की गति बनाए रखने के लिए कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को सतर्क रहने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है।