
Also Read
Coronavirus Live Update: भारत में 107 लोग कोरोना वायरस की चपेट में, महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 22 लोग कोरोना वायरस पीड़ित घोषित
Coronavirus live update india:कोरोना वायरस इंफेक्शन (Coronavirus)से पीड़ियों की संख्या भारत में बढ़कर 107 हो गयी है। रविवार दोपहर तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस का आंकड़ा 107 पहुंच चुका है। इनमें से 9 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है।
Ministry of Family and Health Welfare: Total number of confirmed #COVIDー19 cases across India is 107 (including foreign nationals as on 15th March at 12 PM) #Coronaviruspic.twitter.com/O9OupPUUjJ
— ANI (@ANI) March 15, 2020
कोरोनावायरस के 2 नये मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। ये दोनों पीड़ित महाराष्ट्र के यवतमाल के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 22 हो गई है। इस हिसाब से महाराष्ट्र देश का ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं। यवतमाल के जिलाधिकारी एमडी सिंह ने बताया कि दोनों संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। (Coronavirus live update in hindi)
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले इस प्रकार है, 10 पुणे से, 5 मुंबई, 4 नागपुर, 2 यवतमाल से तथा एक-एक ठाणे, कमोठे, नवी मुंबई, कल्याण और अहमदनगर से लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। शुक्रवार शाम तक कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 बतायी गयी थी जो कि रविवार को बढकर 22 तक पहुंच गयी।
इंफेक्शन के प्रसार से बचने के लिए एहतियात के तौर पर महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल-कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी करने का आदेश दिया है। 10वीं, 12वीं और यूनिवर्सिटी की परीक्षा अपने शेड्यूल के अनुसार जारी रहेंगी। तो, वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए एहतियात के तौर पर राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गयी है। गु़डी पाडवा के लिए होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द किए जा रहे हैं। (Coronavirus live update)