Coronavirus live update: कोविड-19 के चलते आइसोलेशन में दिलीप कुमार, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में कोरोना का डर

दिलीप कुमार ने ट्विटर पर प्रशंसकों को अपनी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते वह पूरी तरह से आइसोलेशन और सेल्फ क्वारेंटाइन में हूं। वहीं, हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इद्रिस एल्बा ने ऐलान किया है कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 17, 2020 3:41 PM IST

Coronavirus live update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar on Coronvirus) का कहना है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते वह पूरी तरह से आइसोलेशन और सेल्फ क्वारेंटाइन में हूं। दिलीप कुमार ने ट्विटर पर प्रशंसकों को अपनी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनकी बेहतर देखभाल कर रही हैं।

जानें कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या प्रयास कर रहे हैं दिलीप कुमार (Dilip Kumar on Coronvirus):

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और सेल्फ क्वारेंटाइन में हूं। मुझे किसी भी तरह का कोई संक्रमण न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सायरा ने कोई मौका नहीं छोड़ा है।

Coronavirus and  Bollywood Celebrities: लोगों को जागरूक कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स,कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए दीं टिप्स

दिलीप कुमार को आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में देखा गया था। उन्हें साल 1994 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।(Dilip Kumar on Coronvirus in hindi.)

दिलीप कुमार ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘कर्मा’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। साल 1966 में उन्होंने सायरा बानो से शादी की, जो उनसे उम्र में लगभग बीस साल छोटी हैं।

'जेम्स बॉन्ड' फेम ओल्गा कुरिलेंको को हुआ कोविड-19 इंफेक्शन

'क्वॉन्टम ऑफ सोलेस' की अभिनेत्री ओल्गा कुरिलेंको भी नोवेल कोरोना वायरस इंफेक्शन हो गया है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स में उनके इंफेक्टेड होने की बात कही गयी। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीय अभिनेत्री करीब एक हफ्ते तक बीमार रहने के बाद अपनी जांच कराने पहुंची। इस टेस्ट में उन्हें कोरोना वायरस इंफेक्शन होने की बात कही गयी। वहीं, हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इद्रिस एल्बा ने ऐलान किया है कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Coronavirus Prevention Mistakes: कोरोना वायरस से रहना चाहते हैं सेफ, तो हाथ धोते समय ना करें ये 4 ग़लतियां