
Also Read
भारत में कोरोना वायरस के 93 मामले ।
Coronavirus live update: भारत में कोरोनावायरस (coronavirus cases update in india) के कंफर्म मामले बढ़कर 93 से ज्यादा हो गए हैं. रविवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा भी की गयी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस भले ही देरी से भारत में पहुंचा। लेकिन, सप्ताह भर में देश के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना वायरस के मामलों के बारे में पता चल रहा है। (coronavirus cases update in india in hindi)
The total number of positive cases of #Coronavirus in the country rises to 93. pic.twitter.com/jFB6Lymc6H
— ANI (@ANI) March 15, 2020
कर्नाटक में कोरोनावायरस (coronavirus karnataka case) से मृत्यु की पहली घटना हुई है। अब तर वायरस की वजह से देश में दो मौतें हो चुकी हैं। पहला मामला कर्नाटक में सामने आया था जहां कलबुर्गी क्षेत्र में 76 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दूसरा मामला दिल्ली का है। जहां, 13 मार्च को एक 69 साल की महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने कुछ विशेष स्थितियों के अलावा लगभग सभी प्रकार के वीजा धारकों को 15 अप्रैल तक देश में प्रवेश ना करने देने का फैसला लिया है। तो वहीं, राज्य स्तर पर कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि रविवार सुबह तक दुनियाभर में इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 4,900 के पार पहुंच गई। (coronavirus cases update in india)
कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी ने महाराष्ट्र राज्य को चर्चा में ला दिया है। राज़्य के जन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में शनिवार को कोरोना वायरस के 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इन नये मामलों को मिलाकर पुणे में अब कोरोना वायरस के 15 पॉजिटिव केस हो गए हैं। पुणे के अलावा इससे पहले महाराष्ट्र के यवतमाल शहर में 2 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। ये दोनों व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटे थे। साथ ही मुंबई में भी कोरोना वायरस के 3 केसेस सामने आए हैं।