Coronavirus latest Update: मन की बात में कोरोना पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा आगे और धैर्य रखने की जरूरत है

प्रधान मंत्री ने कहा,जो हमारे फ्रंट लाइन सोल्जर्स हैं. खासकर हमारी नर्सेज बहनें हैं, नर्सेज का काम करने वाले भाई हैं, डॉक्टर हैं, पैरा मेडिकल स्टाफ हैं, ऐसे साथी जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं. आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 29, 2020 2:03 PM IST

Coronavirus latest Update: प्रधानमंत्री मोदी(Narendra Modi on Coronavirus) मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित कर रहे हैं. 21 दिन के लॉकडॉउन की घोषणा के बाद यह पहला कार्यक्रम है. इसमें प्रधानमंत्री कोरोना वायरस और इसके संक्रमण पर बात कर रहे हैं.(Narendra Modi on Coronavirus)

देशभर में कोरोना का कहर(Coronavirus latest Update in hindi)

बता दें सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 979 पहुंच चुकी है. इनमें से 25 की मौत हो चुकी है. 86 लोग ठीक भी हो चुके हैं. पूरे देश में फिलहाल 867 एक्टिव केस हैं.

कोरोना पीड़ितों से की पीएम ने बात

अपने मंथली प्रोग्राम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसे लोगों से भी बात की जो कोरोना वायरस के पीड़ित रहे हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं आगरा के अशोक कपूर। जिनके, परिवार के कुछ लोग इटली गए थे. उनके परिवार के एक सद्सय( उनके दामाद) में कोरोना वायरस इंफेक्शन के लक्षण दिखायी पड़े. जब अशोक कपूर के दामाद और पूरे परिवार का चेकअप कराया गया तो पता चला कि उनके परिवार के कुछ 6 सदस्यों को कोरोना वायरस इंफेक्शन हो चुका है. लेकिन, इन सभी के सही इलाज से इन्हें ठीक होने में मदद मिली है. इसी तरह ‘मन की बात’  कार्यक्रम में प्रधान मंत्री ने श्री रामगंपा तेजा से भी बात की, जो एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति हैं. लेकिन, अब श्रीरामगंपा तेजा भी ठीक हो चुके हैं। इन लोगों से बात करने से लोगों को इस बात का विश्वास दिलाने में मदद होगी, कि सही सावधानियां और इलाज की मदद से कोरोना के खिलाफ जीत हासिल की जा सकती है।

मोदी ने डॉक्टरों और नर्सों के योगदान की सराहना की

प्रधान मंत्री ने कहा,जो हमारे फ्रंट लाइन सोल्जर्स हैं. खासकर हमारी नर्सेज बहनें हैं, नर्सेज का काम करने वाले भाई हैं, डॉक्टर हैं, पैरा मेडिकल स्टाफ हैं, ऐसे साथी जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं. आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए

सोशल डिस्टेंसिंग कोविड-19 से बचने का सबसे अच्छा तरीका है

सुरक्षित रहने के लिए प्रधान मंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने का आग्रह किया. कोरोना वायरस से लड़ने का सबसे कारगर तरीका सोशल डिस्टेंसिंग है, लेकिन हमें ये समझना होगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब सोशल इंटरेक्शन को खत्म करना नहीं है. वास्तव में ये समय अपने सभी पुराने सामाजिक रिश्तों में नई जान फूंकने का है, रिश्तों को तरो-ताजा करने का है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source