Coronavirus Cases: इंदौर में बढ़ें कोरोना वायरस के मामले, 17 लोगों को पाया गया पॉजिटिव

आधिकारिक तौर पर इंदौर में 17 मरीजों के नमूने पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई है। 40 लोगों के नमूने जांच के लिए भोपाल के एम्स भेजे गए थे, उनमें से 17 के नमून पॉजिटिव आए है। अभी इनकी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इन सभी को कोविद-19 अस्पताल में आंईसोलेशन में रखा जा रहा है ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 31, 2020 1:38 PM IST

Coronavirus latest update Indore:  मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर (Indore coronavirus cases) में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को 17 नए मामले सामने आए है, इस तरह यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है । प्रदेश में यह आंकड़ा 64 पर पहुंच गया है। आधिकारिक तौर पर इंदौर में 17 मरीजों के नमूने पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई है। 40 लोगों के नमूने जांच के लिए भोपाल के एम्स भेजे गए थे, उनमें से 17 के नमून पॉजिटिव आए है। अभी इनकी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इन सभी को कोविद-19 अस्पताल में आंईसोलेशन में रखा जा रहा है ।(Coronavirus latest update Indore in hindi)

सेल्फ क्वारंटाइन में रहने की अपील:

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, यह वे लोग है जो क्वारेंटाइन में थे यह सभी इंदौर के भीतरी इलाकों में रहते थे। आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। लोगों केा डरने और घबराने की जरुरत नहीं है। वे घरों से न निकलें, प्रशासन उनकी जरुरतों का पूरा ध्यान रख रहा है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के प्रयास जारी है।(Coronavirus latest update India)

15 minutes fitness Tips: लॉकडाउन में नहीं जा पा रहे जिम, तो घर में केवल 15 मिनट में करें ये डम्बल एक्सरसाइज़ और बनें फिट

पार्कों में बनाए जा रहे हैं क्वारंटाइन सेंटर्स:

इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ का कहना है कि, प्रशासन द्वारा क्वारेंटाइन के लिए कई बगीचों को लिया गया है, वर्तमान में हालात चिंताजनक है, सभी को इस स्थिति की गंभीरता से समझना होगा। सभी लोग घर में रहे, इससे संक्रमण को रोका जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि, इंदौर में रानीपुरा, नयापुरा, दौलतगंज, हाथीपाला आदि वे स्थान है जहां बड़ी संख्या में लोगों केा क्वारेंटाइन में रखा गया है। उन्हीं में से नए मरीज सामने आए है।

एक तरफ जहां इंदौर में मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों से मरीजों की संख्या में इजाफा होने की नई शिकायत नहीं आई है। इंदौर के अलावा उज्जैन में पांच, भोपाल में तीन ग्वालियर में दो, जबलपुर में आठ, शिवपुरी में दो मरीज है। वहीं दो और मरीजों की मौत होने से अब तक मरने वाले मरीजों की संख्या पांच हो गई है। इनमें तीन इंदौर और दो मरीज उज्जैन के है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source