बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.33 लाख पहुंची, अब तक 2.26 लाख हुए स्वस्थ, जानिए पूरे भारत की स्थिति

देश में फिलहाल 4,52,344 वायरस के सक्रिय मरीज हैं। अब तक 86,79,138 मरीजों को रिकवर होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। पिछले 24 घंटों में 36,367 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 26, 2020 8:56 PM IST

बिहार में गुरुवार को कोरोना के 682 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,33,142 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 2,26,392 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 682 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,33,142 पहुंच गई है। पटना जिले में गुरुवार को 211 नए मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 595 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 2,26,392 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 97.10 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 5,506 सक्रिय मरीज हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,35,936 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 1,243 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 44,489 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 92,66,705 पहुंच गई। लगातार 19वें दिन वायरस के दैनिक मामले 50 हजार से कम पाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। अंतिम बार 50 हजार से ज्यादा दैनिक मामले 7 नवंबर को दर्ज किए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इसी दौरान कोविड-19 से 524 मौतें हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,35,223 तक पहुंच गया।

देश में फिलहाल 4,52,344 वायरस के सक्रिय मरीज हैं। अब तक 86,79,138 मरीजों को रिकवर होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। पिछले 24 घंटों में 36,367 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

देश में रिकवरी रेट 93.66 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.46 फीसदी है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 84,464 सक्रिय मरीज हैं और यहां अब तक कोविड-19 से 46,748 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। महाराष्ट्र के बाद स्थान आता है आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मामले में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

--आईएएनएस

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source