... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : March 21, 2020 3:20 PM IST
Coronavirus Latest Update: भारत में कोविड-19 संक्रमण के 288 मामलों की पुष्टि, 4 की मौत।
Covid-19 infection in India : भारत में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus Latest Update) के मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 288 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (union health ministry) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक भारत में 285 मामले सामने आए थे, जिनमें से 22 को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं चार लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई और 231 लोगों का इलाज चल रहा है। बाद में अन्य तीन नए मामले सामने आने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 288 हो गया।
Janata curfew : क्या कोरोना वायरस से लड़ने में काम आ सकता है जनता कर्फ्यू?
हिमाचल प्रदेश में संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है। यहां से कुल 52 मामले सामने आ चुके हैं और एक मौत हुई है।
इसके बाद केरल में 40 पुष्टि वाले मामलों के साथ स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश से क्रमश: 26 और 24 मामले सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार, हवाईअड्डे पर कम से कम 14,59,993 यात्रियों की जांच की गई।