... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : March 18, 2020 11:20 AM IST
गुरुग्राम की महिला कोरोना पॉजिटिव,चीन में बढ़े मौत के केसेस।
Coronavirus latest update: हरियाणा के गुरुग्राम में एक 29 वर्षीय महिला कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाई गई है। एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महिला ने मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा की थी और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। महिला गुरुग्राम स्थित एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में काम करती है। जबकि भारत में बुधवार को कुल 147 मामलों की पुष्टि की गयी।
Ministry of Health and Family Welfare: Total number of confirmed #COVID19 cases in India rises to 147 - comprising 122 Indian nationals and 25 foreign nationals (as on 18.03.2020 at 09:00 AM) pic.twitter.com/Lzw64idp5F
— ANI (@ANI) March 18, 2020
राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक सूरजभान कंबोज ने मीडिया को बताया, "यह हरियाणा में कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव मामला है।" उन्होंने कहा कि महिला को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में महिला के नमूने भेजे गए थे, जहां से महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले महिला घर में ही एकांतवास में थी और उसमें संक्रमण से जुड़े लक्षण 12 मार्च को देखे गए थे।
इससे पहले उसे सिविल अस्पताल में आइसोलेशन (एकांतवास) वार्ड में रखा गया था, जहां से उसे फोर्टिस हेल्थ केयर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।सरकार ने कहा कि महिला के कार्यालय को कीटाणुरहित कर दिया गया है और अन्य संपर्कों को प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी में रखा गया है हरियाणा में एहतियात के तौर पर कुल 3,120 लोगों को निगरानी में रखा गया है। सरकार ने कहा कि 38 लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से 31 को छुट्टी दे दी गई, लेकिन वे अभी भी घर में निगरानी में हैं। अभी तक प्रदेश से कुल 70 नमूने भेजे गए हैं, जिनमें से 61 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
चीन में कोविड-19 के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,237 हो गई है, जबकि एशियाई देश में कन्फर्म मामलों की संख्या बढ़कर 80,894 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने चीन में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण 11 नई मौतों और 13 नए कन्फर्म मामलों की जानकारी दी। (Coronavirus latest update in hindi)
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुईं।
वहीं, मंगलवार को भी 21 नए संदिग्ध मामले सामने आए। ठीक होने के बाद कुल 922 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 208 घटकर 2,622 हो गई। चीन में कुल कन्फर्म मामलों की संख्या मध्यरात्रि तक 80,894 तक पहुंच गई, जिनमें 8,056 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, 69,601 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 3,237 लोग जान गंवा चुके हैं। आयोग ने कहा कि 119 लोगों के अभी भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।
आयोग ने कहा कि संक्रमित लोगों के निकट संपर्क में आए 9,222 लोग अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं। मंगलवार को 1,014 लोगों को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी दे दी गई। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में चार मौत सहित 167 कन्फर्म मामलों की जानकारी है, जबकि मकाऊ एसएआर में 13 कन्फर्म मामले और ताइवान में एक मौत सहित 77 कन्फर्म मामले हैं।
हांगकांग में 92, मकाऊ में 10 और ताइवान में 22 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।