
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 11, 2020 12:48 PM IST
भारत में बढ़े कोरोना वायरस के मामले ।
Coronavirus latest update: कोरोना वायरस इंफेक्शन के मामलों में लगातार तेज़ी आ रही है। हालांकि, अब भारत में भी इस वायरस के पहुंचने की ख़बरें आने ही (coronavirus cases in india) लगी हैं। दिल्ली, नोएडा, केरला और तेलंगाना के बाद अब महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस के मामले पाए गए। (Pune Coronavirus case) दुबई से पुणे लौटे एक परिवार के लोगों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि की गयी है। (Coronavirus cases in india in hindi)
देशभर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसेस की संख्या बढ़ कर 59 हो गयी है। होली के अलगे दिन भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 59 होने की पुष्टिक की गयी। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के दूसरे हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी। आंकड़ों के आधार पर केरला राज्य सबसे अधिक प्रभावित बताया गया है। क्योंकि, केरल में अब तक कुल 14 मामलों की पुष्टि की गयी है। (Coronavirus latest update in hindi)
Rujuta Diwekar Health Tips: इंफेक्शन और वायरस से बचने के लिए रुजुता दिवेकर हेल्थ और डायट टिप्स
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2 नए मामलों का पता चला है। जैसा कि, पुणे में कोरोना वायरस से पीड़ित परिवार की ख़बरे आ रहीं थीं। मिली जानकारी के अनुसार, 10 मार्च को इस परिवार के 2 और लोगों को कोरोनावायरस है। इसी परिवार की सदस्य एक लड़की (जिसके माता-पिता पहले ही कोरोना वायरस से प्रभावित पाए गए) और उसका ड्राइवर दुबई से लौटे। जांच के बाद इन्हें कोरोना इंफेक्शन से पॉजिटिव पाया गया । पीड़ितों को स्थानीय नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं सरकारी स्तर पर कोरोना वायरस पीड़ितों की लगातार जांच और इस इंफेक्शन को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार, 11 मार्च सुबह तक लगभग 9,41,717 लोगों की आधिकारिक तौर पर स्क्रीनिंग की गयी। वहीं मंगलवार को 47 लोगों को कोरोना वायरस से प्रभावित पाया गया। जबकि, यह संख्या बुधवार सुबह को बढ़कर 52 और दोपहर तक 59 हो गयी।
Delhi: Air India AI-138 from Milan to Delhi came without COVID-19 screening. The flight had 80 passengers on board. Indian Customs has completed all formalities of screening the passengers and their goods at the isolation bay at Delhi airport. #CoronaViruspic.twitter.com/xO9LURgBJ7
— ANI (@ANI) March 11, 2020
Ginger Benefits: इंफ्लुएंज़ा, माइग्रेन और सर्दी-खांसी से बचने के लिए सर्दियों में ज़रूर खाएं अदरक