
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 15, 2020 7:32 PM IST
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सुरक्षा गाइडलाइंस ।
Coronavirus prevention guidelines: रविवार 15 मार्च को भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस वायरस के पीड़ितों की संख्या वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ती जा रही है। मिली जानकारी के अलावा कोरोना वायरस से 137 देशों में अब तक 5,764 लोगों की मृत्यु का आंकड़ा सामने आ चुका है। तो वहीं, भारत में भी 15 मार्च तक 107 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही गयी।
Sanjeeva Kr, Special Secy, Ministry of Health: 23 new cases have been detected since the last update - 17 from Maharashtra, 2 from Telangana, 1 from Rajasthan & 3 from Kerala. There are now 107 confirmed cases of #COVID19 in the country, including 9 discharged cases & 2 deaths. pic.twitter.com/wLoeMeoExY
— ANI (@ANI) March 15, 2020
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मुंबई पुलिस ने विदेशी या घरेलू पर्यटन स्थलों पर ग्रुप ट्रिप कराने से मना कर दिया है। इसके लिए, टूर ऑपरेटरों के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, इसकी अवहेलना करने वाले टूर ऑपरेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत आदेश की अवहेलना करने से जुड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भारत में वायरस के तेजी से फैलते खतरे को देखते हुए एनसीडीसी (National Centre for Disease Control)ने गाइडलाइन जारी की और लोगों से इन्हें फॉलो करने की अपील की-
(inputs: ANI)