... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : March 18, 2020 6:29 PM IST
लद्दाख कोरोना केस, तेलंगाना कोरोना के नयो केस।
Coronavirus cases in india update: लद्दाख में बुधवार को दो और मरीजों के कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 8 हो गई है। लद्दाख मामलों के सचिव/आयुक्त रिगजिन सम्फेल ने कहा कि जांच के लिए भेजे गए 34 सैंपल में दो, कोरोनावायरस के संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 32 टेस्ट निगेटिव पाए गए हैं। (laddakh coronavirus case) सम्फेल ने कहा, "पॉजिटिव पाए गए लोगों में कोरोनावायरस मरीज का एक बेटा व पत्नी शामिल है।"(Coronavirus cases in india update in hindi) अधिकारियों ने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमित पाए गए लोगों में सेना का जवान भी शामिल है।(coronavirus indian army case), तो वहीं, भारतीय सेना ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनी कैंटीनों को बंद कर दिया है और छुट्टी से वापस आ रहे जवानों को आइसोलेशन में रहने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
Indian Army has also asked the formations to regulate entry into canteens and essential item stores in shopping complexes. All non-essential stores have been asked to be shut down.
— ANI (@ANI) March 18, 2020
आज के नए मामलों के साथ लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश में आठ लोग कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए है, जबकि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में कोरोनावायरस जांच में तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रपटों में कहा गया है कि लगभग 250 शिया तीर्थयात्री जो ईरान गए हैं, वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीर्थयात्री अभी भी वहां हैं। गौरतलब है कि ईरान में फंसे इन शिया तीर्थयात्रियों में से अधिकांश लद्दाख क्षेत्र के कारगिल जिले के हैं।
रामबन और उधमपुर जिलों के जिलाधिकारियों ने बुधवार को एहतियाती उपाय के तौर पर जिलों में सभी सार्वजनिक परिवहन को बंद करने का आदेश दिया।
तेलंगाना में हाल ही में ब्रिटेन से आए एक व्यक्ति के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद यहां इस महामारी से संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मरीज को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, अभी उसकी हालत स्थिर है।
राज्य में पिछले शनिवार से रोज एक पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को एक इंडोनेशियाई नागरिक को इस वायरस से पॉजिटिव पाया गया। वह इंडोनेशिया से 10 सदस्यीय समूह का हिस्सा था, जो धार्मिक कार्यो के लिए करीमनगर शहर आया था। इससे पहले 2 मार्च को इस वायरस से संक्रमित पाए गए एक इंजीनियर को 13 मार्च को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। चार अन्य लोगों का गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है।