
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 5, 2020 4:32 PM IST
पालतू कुत्ते को हुआ कोरोना वायरस का इंफेक्शन ।
Coronavirus:एक पोमेरेनियन(Pomeranian) में कारोना वायरस(coronavirus update) के लक्षण देखे गए हैं। यह हांगकांग (Hong Kong) का मामला है जहां, इस पालतू कुत्ते को उसके मालिक से यह वायरस पास हुआ है। हांगकांग की स्थानिय और आधिकारिक एजेंसियों ने ने बताया कि हांगकांग में व्यक्ति से उसके पोमेरेनियन नस्ल के एक पालतू कुत्ते को कोरोना वायरस का संक्रमण(coronavirus infection) फैल गया।(World's first pet dog infected with coronavirus) इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने भी की है। गौरतलब है कि, यह कोरोना वायरस से इंफेक्टेड दुनिया के पहले पालतू कुत्ते का मामला है।
इस बारे में एक मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रही है। जिसमें लिखा गया कि, इस पालतू कुत्ते को जब डॉक्टर के पास ले गये तो उसके नाक और मुंह में लार के नमूने लिए गए। इनके परीक्षण के बाद पता चला कि पालतू कुत्ते को कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया है। इंफेक्शन की पुष्टि होने के बाद डॉक्टरों ने कुत्ते को 14 दिनों के लिए अपने मालिक से दूर और डॉक्टरों की देखरेख में रखने का फैसला किया। (pet dog infected with coronavirus in hindi)
हालांकि, इस मामले के मीडिया में आते ही लोग परेशान से हो गए। कई लोग इस बारे में बातें करने लगे हैं और लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं। लोगों को इस बात की चिंता है कि उनके या किसी और के पालतू कुत्तों को कोरोना वायरस होने का अर्थ है कि यह वायरस कुत्तों के माध्यम से और तेज़ी से फैल सकता है।
वहीं भारत में कोरोनावायरस की रोकथाम में मदद मिल सके इस बाबत गुरुवार को राज्यसभा सांसदों ने कई सुझाव सदन में दिए। पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) के माध्यम से मास्क व सैनिटाइजर्स के वितरण सहित एयरलाइंस में मुफ्त मास्क की व्यवस्था करना इसमें शामिल है।