... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : March 20, 2020 12:51 PM IST
Coronavirus in india : भारत में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, आंकड़ा हुआ 195
भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे संक्रमित मामलों की संख्या शुक्रवार को 195 पर पहुंच गई है। सुबह 9 बजे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 195 मामलों में से 20 लोग ठीक होकर अस्पतालों से जा चुके हैं। वहीं देश में इस घातक कोरोना वायरस के कारण 5 लोगों की जान चुकी है और 171 लोग इस वायरस से जूझ रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, "देश में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 171 है। इस वायरस के कारण 5 लोगों की मौत हो चुकी है।"
Coronavirus : कोरोना वायरस में फेस मास्क पहनना कितना फायदेमंद ?
पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोनावायरस से एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
अब तक 20 राज्यों में यह वायरस पहुंच चुका है और महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। राज्य में 44 भारतीय और 3 विदेशी मरीज हैं। इस राज्य में अब तक कोई भी मरीज ठीक नहीं हुआ है।
मंत्रालय ने आगे कहा, "अब तक 14,31,734 यात्रियों की हवाईअड्डों पर जांच हो चुकी है।"
देश में मिले 195 मामलों में से 163 भारतीय हैं और 32 विदेशी हैं।