
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 24, 2020 6:51 PM IST
Covid-19 in Noida : नोएडा के सेक्टर-137 की सोसायटी 3 दिन के लिए लॉकडाउन, एक निवासी पाया गया कोरोना संक्रमित।
Covid-19 in Noida : गौतमबुद्ध नगर की एक ऊंची इमारतों वाली सोसायटी के एक निवासी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोसायटी को तीन दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।
नोएडा के सेक्टर-137 स्थित लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी के एक निवासी में कोविड-19परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद यह प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
अधिकारियों ने मंगलवार सुबह इस सोसायटी को 26 मार्च तक के लिए सील कर दिया है। जिला अधिकारी ने अपने आदेश में कहा है, "26 मार्च की सुबह 10 बजे तक किसी को भी सोसायटी में प्रवेश करने और बाहर आने की अनुमति नहीं है।"
Hantavirus News: चीन में कोरोना का कहर थमा नहीं कि एक वायरस ने दी दस्तक, जानें इसके लक्षण
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, "एहतियात के तौर पर सोसायटी को बंद किया गया है। 26 मार्च को खोलने से पहले पूरी सोसायटी को सेनिटाइज किया जाएगा।"
इससे पहले गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने डेनमार्क से लौटे दो लोगों में परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद निराला ग्रेंडेर को बंद कर दिया था। इसके अलावा सुपरटेक केपटाउन को भी बंद किया था।
मंगलवार तक देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा हो गई और देश में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।