Coronavirus Latest News India: पूर्वोत्तर भारत में कोविड-19 का पहला मामला मणिपुर में

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पूर्वोत्तर भारत में इस घातक वायरस से संक्रमण का यह पहला मामला है। मणिपुर के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महिला का जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (जेएनआईएमएस) में इलाज चल रहा है।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 24, 2020 5:16 PM IST

Coronavirus Latest News India: मणिपुर में कोरोनावायरस संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन से वापस लौटी 23 वर्षीय महिला का परीक्षण पॉजिटिव आया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पूर्वोत्तर भारत में इस घातक वायरस से संक्रमण का यह पहला मामला है। मणिपुर के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महिला का जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (जेएनआईएमएस) में इलाज चल रहा है। (Coronavirus Latest News India in india)

नॉर्थ ईस्ट पहुंचा कोरोना वायरस:

नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, "महिला जेएनआईएमएस में जांच के दौरान संक्रमित पाई गई। वह इंफाल की निवासी है और सोमवार को बीमार हुई थी।"

मणिपुर सरकार के पास 99 लोगों की सूची है, जो कि हाल ही में कोरोनावायरस प्रभावित देशों से लौटकर राज्य में आए हैं और अभी अपने घरों में ही क्वोरैंटाइन में रह रहे हैं।

गोवा में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन

गोवा में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। यह निर्णय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को लिया। सूत्रों के अनुसार, लॉकडाउन के समय आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। गोवा सरकार ने सुबह 7 से 11 बजे तक जनता कर्फ्यू के बाद लोगों को एक दिन ढील दी और उसके बाद यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को दूध, ब्रेड, सब्जियां, फल और अन्य किराना सामान खरीदने के लिए अनुमति है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को तीन दिन बढ़ाकर 25 मार्च की मध्य रात्रि तक कर दिया था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source