Coronavirus Latest News in India: कोरोना के कारण नोएडा में धारा-144, आंध्रप्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के दूसरे मामले की पुष्टि

गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस आयुक्त ने धारा-144 लागू कर दी है। यह आदेश बुधवार को जारी किया गया। बताया गया है कि धारा-144 आगामी 5 अप्रेल 2020 तक जिले में लागू रहेगी।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 19, 2020 10:38 AM IST

Coronavirus latest news in india: लंदन से कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश लौटे एक व्यक्ति की गुरुवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। राज्य में कोरोनावायरस का यह दूसरा मामला है। संक्रमित व्यक्ति 15 मार्च को लंदन से वापस लौटा था। बाद में कोविड-19 संक्रमण के संदिग्ध लक्षण सामने आने के बाद उसे ओंगोल शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Coronavirus latest news in india in hindi)

अधिकारियों ने कहा, "नमूने तिरुपति की वायरोलॉजी लैब में भेजे गए थे। रिपोर्ट में व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है।" राज्य में संक्रमण का दूसरा मामला सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है।

Coronavirus symptoms: गले में तकलीफें हो सकती हैं कोरोना वायरस का लक्षण, ना करें ख़राब गले की परेशानी को नज़अंदाज, अपनाएं ये 2 घरेलू नुस्खे

कोरोना के कारण नोएडा में धारा-144, सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूर्ण पाबंदी (Coronavirus latest news in india)

ज्यों ज्यों कोरोना पांव पसार रहा है त्यों त्यों भारतीय एजेंसियां इससे निपटने के इंतजामों में जुटती जा रही हैं। अब राष्ट्रीय राजधानी से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस आयुक्त ने धारा-144 लागू कर दी है। यह आदेश बुधवार को जारी किया गया। बताया गया है कि धारा-144 आगामी 5 अप्रेल 2020 तक जिले में लागू रहेगी।

इस आशय की जानकारी नोएडा बुधवार देर रात नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी की गयी। यह आदेश गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त मुख्यालय में तैनात अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने विशेषाधिकारों का उपयोग करते हुए जारी किया है।

जारी आदेश के तहत अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी इत्यादी जगहों पर कोई भी सामाजिक, पारिवारिक, शैक्षणिक, सार्वजनिक, खेल, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, प्रदर्शनी, रैली-जुलूस जैसे कार्यक्रम 5 अप्रैल 2020 तक आयोजित नहीं हो सकेंगे। जिले में धारा 144 लगाने के पीछे मकसद यह बताया गया है कि, इससे कम से कम लोग एक दूसरे के संपर्क में आयेंगे। चूंकि कोरोना एक महामारी है। यह एक से दूसरे में फैल रही है। ऐसे में यह प्रतिबंधात्मक कदम पुलिस ने उठाया जाना महत्वपूर्ण माना है।

Coronavirus Prevention: कोरोना वायरस से बचाव ही है इसका कारगर इलाज, कोविड के खतरे को कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source