Coronavirus latest news: महाराष्ट्र में कर्फ्यू की घोषणा, दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित, जीटीबी में भर्ती

डॉ. गोपाल झा ने एक मरीज का उन्होंने इलाज किया था, जो दुबई से आई थी। मरीज को संदिग्ध जानकर उन्होंने उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई। इसके बाद डॉ. गोपाल झा की भी जांच की गई और जांच में वह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टर गोपाल झा जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनकी मरीज शमा डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 23, 2020 7:02 PM IST

Coronavirus latest news india cases: कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज का इलाज करने के क्रम में मोहल्ला क्लिनिक का एक डॉक्टर खुद वायरस संक्रमित हो गया। संक्रमित डॉ. गोपाल झा गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं। (Coronavirus latest news in hindi)

डॉ. झा ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि एक मरीज का इलाज करते समय वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। सिरदर्द से पीड़ित होने के कारण उन्होंने फोन पर अधिक जानकारी देने से असमर्थता जताई।(Coronavirus cases in delhi)

Coronavirus Symptoms: गले में तकलीफें हो सकती हैं कोरोना वायरस का लक्षण, ना करें ख़राब गले की परेशानी को नज़अंदाज, अपनाएं ये 2 घरेलू नुस्खे

मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना इंफेक्टेट(Coronavirus delhi doctor case):

डॉ. गोपाल झा के करीबी डॉ. बीरबल झा ने बताया कि शमा (38) नाम की एक मरीज का उन्होंने इलाज किया था, जो दुबई से आई थी। मरीज को संदिग्ध जानकर उन्होंने उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई।

इसके बाद डॉ. गोपाल झा की भी जांच की गई और जांच में वह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टर गोपाल झा जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनकी मरीज शमा डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही है।

Coronavirus Prevention Mistakes: कोरोना वायरस से रहना चाहते हैं सेफ, तो हाथ धोते समय ना करें ये 4 ग़लतियां

महाराष्ट्र में कर्फ्यू की घोषणा:

कोरोना वायरस संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं राज्यव्यापी कर्फ्यू की घोषणा करने के लिए मजबूर हूं, लोग सुन नहीं रहे और हम मजबूर हैं।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि किराने का सामान, दूध, बेकरी, चिकित्सा आदि आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, केवल पुजारी और मौलवी ही अंदर होंगे और प्रार्थना करेंगे।(Coronavirus latest news india cases in hindi)

Coronavirus Symptoms:ख़राब पाचनतंत्र हो सकता है कोरोना वायरस का लक्षण, एक्सपर्ट्स ने बताया डायरिया और उल्टी को कोरोना वायरस के शुरआती लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source