Coronavirus in India: केरल में 3 साल का बच्चा हुआ कोरोनावायरस से संक्रमित, भारत में संख्या बढ़कर हुई 40

केरल में कोरोना वायरस से एक 3 साल का बच्चा संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने मां-बाप के साथ इटली गया हुई था और हाल ही में लौटा है। बच्चे को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 9, 2020 11:32 AM IST

coronavirus Cases in India Latest Update in hindi : केरल में कोरोना वायरस से एक 3 साल का बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने मां-बाप के साथ इटली गया हुई था और हाल ही में लौटा है। बच्चे को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके साथ ही केरल में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus kerala cases) से पांच अतिरिक्त लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने राज्य के पथनामथित्ता जिले में कोरोनावायरस के मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार ने गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया। इन लोगों ने इटली से आने की सूचना अधिकारियों को नहीं दी।

परिवार के संक्रमित सदस्यों में 54 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 53 वर्षीय पत्नी और 24 वर्षीय बेटा शामिल है। वायरस से इस परिवार के दो संबंधी 65 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 61 वर्षीय पत्नी भी संक्रमित है।

शनिवार तक भारत में इस वायरस से संक्रमित 34 लोगों के मामले सामने आए थे। शनिवार को नया मामला लद्दाख और तमिलनाडु से सामने आया था।

Coronavirus Latest News : दुनिया में कोराना मरीजों की संख्या 1 लाख एक हजार हुई

Tips to prevent Coronavirus: कोरोना वायरस के खतरे से खुद को सुरक्षित रखने के लिए फॉलों के ये 5 बेसिक हाइजिन टिप्स

coronavirus cases in Delhi and NCR: दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रति सजगता और जागरूकता के लिए छात्रों ने किया प्रयास, ‘नमस्ते मार्च’ का किया आयोजन

Tips to Coronavirus : 9 टिप्स जो हैं बड़े काम के, बचा सकते हैं आपको कोरोनावायरस संक्रमण से

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source