
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 23, 2020 2:29 PM IST
बॉलीवुड कलाकारों ने दिया कोरोना से सुरक्षित रहने का संदेश।
Coronavirus and Bollywood Actors: कोरोना वायरस से बचने के लिए बॉलीवुड स्टार्स भी आम लोगों की मदद करने आगे आएं हैं। शाहरूख खान, ऋतिक रोशन और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारो नें लोगों को खुद को कोरोना से बचाने और सुरक्षित रखने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने को कहा है।(Coronavirus and Bollywood Actors in hindi)
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में आई अपनी पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में अपने मोनोलॉग डायलॉग (बिना रुके लंबे समय तक संवाद बोलना) के चलते काफी सुर्खियां बटोरी थीं और अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर किया, जिसमें वे एक अलग ही अंदाज में 'जनता कर्फ्यू' मनाते नजर आए. शेयर की गई तस्वीर में आर्यन अपने हाथों में 'थाली, चम्मच' और सर पर 'भगोना' रखे हुए दिखाई दे रहे हैं.
कोरोनावायरस के प्रसार का रोकथाम के लिए फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने जनता से अपील की है कि वे यात्रा से बचें. खासकर उन्होंने ट्रेन से यात्रा नहीं करने की सलाह दी है.. रेल मंत्रालय के ट्वीट का जवाब देते हुए ऋतिक ने लिखा, "यह देखा गया है कि कई लोग अभी भी ट्रेन और रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं. मैं लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं कि ऐसा न करें. अभी ट्रेन से सफर न करें, जब तक कि बिल्कुल आवश्यक न हो."
ऐसा देखा जा रहा है कि बहुत से लोग अभी भी ट्रेन और स्टेशन का इस्तेमाल कर रहे है। मैं लोगों से request करना चाहूंगा कि ऐसा न करें।। जब तक बिल्कुल ज़रूरी न हो अभी ट्रैन से सफ़र न करें। अपने आपको और अपने सह-यात्रियों को ख़तरे में न डाले। सरकार pro-active कदम उठा रही है।उनका साथ दें।
— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 21, 2020
सुपरस्टार शाहरुख खान रविवार को लोगों में कोरोनो वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक अनूठा और दिलचस्प वीडियो लेकर आए. उन्होंने अपनी फिल्मों के दृश्यों का प्रयोग कर कोविड-19 पर एक मजेदार और जानकारीपूर्ण वीडियो बनाया है.
साल 1992 में आई उनकी लोकप्रिय फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' का गीत 'लवेरिया', 'कल हो ना हो' (2003), 'चलते चलते' (2003) और 'रईस' (2017) जैसे हिट फिल्मों के गानों के माध्यम से शाहरुख ने कोरोनोवायरस के बारे में तथ्यों को बताने का प्रयास किया है.
सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया है कि लोगों को किस तरह के मास्क नहीं खरीदने चाहिए और इसके लिए उन्होंने 'बाजीगर' और 'बादशाह' फिल्म की मदद ली है.
शाहरुख ने ट्वीट किया, "इंशाअल्लाह हैशटैगजनताकर्फ्यू वायरस के प्रसार के खिलाफ मदद करेगा, हालांकि हमें यह फिर से करना पड़ सकता है. ताली ने काफी खुशी दी. इसलिए सुरक्षा उपायों को याद करते हैं, वह भी कुछ आनंद के साथ ..कृपया इसे सकारात्मक तौर पर लें. वे सभी, जो बिना थके आज काम कर रहे हैं, हम उनके बहुत आभारी हैं. शुक्रिया."