... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Updated : March 11, 2020 10:56 AM IST
ब्रिटेन की हेल्थ मिनिस्टर कोरोनावायरस पॉजिटीव। @firstpost.
Coronavirus Latest News: कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर दुनियाभर को झेलना पड़ रहा है. अब तक कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका कोरोना धीरे-धीरे दुनियाभर में अपने पैर पसारता जा रहा है. बताया जा रहा है कि अब इसकी चपेट में खुद ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री भी आ चुकी है. (Coronavirus Latest News) स्वास्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस ब्रिटेन की पहली सासंद हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. बीबीसी के मुताबिक के संक्रमित हो जाने के बाद नदीन डॉरिस ने खुद को अपने परिवार से बिल्कुल अलग कर लिया है और अलग कमरे में रह रही हैं. इस बात की पुष्टी खुद नदीन ने की है. (British health minister coronavirus positive)
बता दें ब्रिटेन में केोरोना के 26 हजार संजिग्ध मामले सामने आए जिसमें से 373 मामले पॉजिटिव पाए गए. वहीं इटली (Italy) में अब तक कोरोना वायरस (Corona Virus infection) संक्रमण के कुल 7,900 मामले सामने आए हैं, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 463 हो गई है. इटली के हेल्थ अथॉरिटी ने इस बात की पुष्टि की है. (British health minister coronavirus positive)
Rujuta Diwekar Health Tips: इंफेक्शन और वायरस से बचने के लिए रुजुता दिवेकर हेल्थ और डायट टिप्स
हीं बात करें भारत की तो केरल में आठ, कर्नाटक और महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को कोरोनावायरस (Corona Virus) से संक्रमण के तीन-तीन मामलों की पुष्टि हुई. इस तरह, देश में इससे संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़ कर 61 हो गई है. इस बीच, दो रोगियों के इलाज के लिए भारत में पहली बार दो एंटी-एचआईवी दवाओं का साथ में इस्तेमाल किया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पुष्टि किये गये मामलों की कुल संख्या 50 है जबकि शेष की पुष्टि के लिये फिर से जांच की जा रही है. राज्य सरकारों द्वारा घोषित नये मामलों को गिने जाने पर यह संख्या बढ़ कर 61 हो जाएगी. कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediruppa) ने कहा कि कुल चार व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन नये मामले हैं.