Coronavirus Latest News : दुनिया में कोराना मरीजों की संख्या 1 लाख एक हजार हुई

विश्व में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के 1 लाख (Coronavirus death) से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, 7 मार्च को 10 बजे तक विश्व में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के 1 लाख 1 हजार 9 सौ 27 मामलों की पुष्टि की गई और 3 हजार 486 की मौत हो गई।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : March 9, 2020 10:33 AM IST

Coronavirus Latest News : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि अब तक विश्व में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के 1 लाख (Coronavirus death) से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, 7 मार्च को 10 बजे तक विश्व में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के 1 लाख 1 हजार 9 सौ 27 मामलों की पुष्टि की गई और 3 हजार 486 की मौत (Coronavirus death toll in world) हो गई। वक्तव्य के अनुसार, चीन और अन्य देशों के अनुभव ने यह साबित कर दिया है कि कुछ सार्वभौमिक रूप से लागू उपायों से वायरस के प्रसार को धीमा किया जा सकता है, जिससे महामारी का प्रभाव कम हो सकता है।

इन उपायों में यह शामिल है कि पूरा समाज कार्रवाई करता है, संक्रमण का निदान करता है, मरीजों की देखभाल करता है, पुष्टि किए गए मामलों में वृद्धि के लिए अस्पताल और क्लीनिक तैयार करते हैं और चिकित्साकर्मियों के लिए संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है।

Coronavirus Myths and Facts in Hindi : क्या गर्मी में कोरोनावायरस हो जाएगा कम ? जानें, कोरोनावायरस से संबंधित कुछ मिथ्स और फैक्ट्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वक्तव्य में कहा कि वह लगातार सभी देशों, साझेदारों और विशेषज्ञ नेटवर्क के साथ सहयोग करेगा, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं का समन्वय करेगा, मार्गदर्शक नीतियां बनाएगा, आपूर्ति वितरित करेगा, ज्ञान साझा करेगा और लोगों को सुरक्षात्मक जानकारी देगा।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल ,पेइचिंग)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source