Coronavirus: शराब के सेवन से कोरोना वायरस से नहीं बचा जा सकता : डब्लूएचओ

Alcohol and Coronavirus :कोरोना वायरस को लेकर फैलती झूठी खबर और गलतफहमी की काल्पनिक बातों को तोड़ते हुए डब्लूएचओ ने कहा कि शरीर में वायरस जाने के बाद, क्लोरीन या शराब के छिड़काव से कोई भी वायरस नहीं मरते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस तरह के पदाथोर्ं का छिड़काव कपड़े ,आंख और मुंह के लिए हानिकारक है.

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 8, 2020 11:13 AM IST

Coronavirus Prevention and risks:  भारत में घातक नोवल कोरोना वायरस (Coronavirus) से प्रभावित लोगों की संख्या 31 हो गई है, जिसके कारण लोगों के अंदर डर का माहौल है. भय के कारण लोग इंटरनेट के माध्यम से फैलने वाले अफवाहों को सच मानने लगे हैं. इन्हीं अफवाहों के बीच घातक वायरस से बचने के लिए शराब का सेवन करने की खबर फैल रही है (Alcohol can not prevent Coronavirus) और बताया जा रहा है कि शराब के सेवन से कोरोना के कीटाणु मर जाते हैं. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार यह सच नहीं है.

Precautions for Corona Virus: कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए भीड़भरे स्थानों पर ना जाएं, बार-बार धोएं हाथ, पढ़ें कोरोना वायारस से जुड़ी कुछ और ज़रूरी बातें।

शराब (Alcohol)पीने से नहीं रोका जा सकता कोरोना(Coronavirus Prevention and risks):

कोरोना वायरस को लेकर फैलती झूठी खबर और गलतफहमी की काल्पनिक बातों को तोड़ते हुए डब्लूएचओ ने कहा कि शरीर में वायरस जाने के बाद, क्लोरीन या शराब के छिड़काव से कोई भी वायरस नहीं मरते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस तरह के पदाथोर्ं का छिड़काव कपड़े ,आंख और मुंह के लिए हानिकारक है.

उन्होंने आगे कहा कि ध्यान रखें कि क्लोरीन और शराब का इस्तेमाल कीटाणुनाशक सतह के लिए लाभकारी हैं लेकिन इनका इस्तेमाल विशेषज्ञों की सलाह पर करें. संगठन के अनुसार, नए कोरोना वायरस से बचने के लिए बार-बार अपने हाथों की सतह पर अल्कोहल आधारित हैंड वाश का इस्तेमाल करें, और उसे साबुन और पानी से धोएं. (Coronavirus Prevention and risks)

डब्लूएचओ ने खुलासा करते हुए कहा कि गर्म पानी से नहाने पर आप नए कोरोना वायरस से नहीं बच सकते हैं. यह वायरस चाइना में निर्मित वस्तुओं से नहीं फैलता है. अब तक पूरे विश्व में घातक कोरोना वायरस के चपेट में 100,000 से भी ज्यादा लोग आए हैं और 3,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. शनिवार तक, पूरे विश्व में कोरोना वायरस के 101,492 मामले सामने आए हैं और 3,485 लोगों की मौत हुई है.

Hand Sanitizer: हाथों की सही साफ-सफाई से वायरस और इंफेक्शन से मिलती है सुरक्षा, जानें हैंड सैनिटाइज़र के इस्तेमाल से जुड़ी बातें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source