... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Updated : March 12, 2020 10:30 AM IST
Know how COVID-19 is affecting your different body parts.
हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की। बीबीसी ने अभिनेता के इंस्टाग्राम पोस्ट के हवाले से कहा कि हैंक्स (63) और विल्सन (63) ने क्वींसलैंड में सर्दी के लक्षणों का अनुभव करने के बाद चिकित्सा सलाह ली।
हैंक्स ने लिखा, "हमें थोड़ी थकान महसूस हुई, जैसे हमें सर्दी हो गई हो और शरीर में भी दर्द हो रहा था। रीटा को बार-बार रूक-रूककर ठंड लग रही थी। हल्का बुखार भी था।"
उन्होंने आगे कहा, "दुनिया की आवश्यकता के अनुरूप ऐसे समय में सही जांच जरूरी है। हमने भी कोरोनावायरस के परीक्षण कराए और उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।"
हैंक्स ने कहा कि वे इस बाबत दुनिया के लिए पोस्ट कर उन्हें अपडेट करते रहेंगे।