Coronavirus Latest News : भारत में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत, 31 मार्च तक बंद हुए दिल्ली के स्कूल-कॉलेज

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of health) ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि कर्नाटक के कलबुर्गी में रहने वाले बुजुर्ग की मंगलवार को कोविड-19 वायरस (Covid-19 virus) से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर और अस्थमा जैसी बीमारियों का मरीज था।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 13, 2020 11:24 AM IST

Coronavirus Latest News: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in hindi) से एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of health) ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि कर्नाटक के कलबुर्गी में रहने वाले बुजुर्ग की मंगलवार को कोविड-19 वायरस (Covid-19 virus) से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर और अस्थमा जैसी बीमारियों का मरीज था। बुजुर्ग का नाम मोहम्मद हुसैन सिद्दकी (Mohammed Hussain Siddiqui) है, जो हाल ही में साऊदी अरब से लौटे थे।

बुजुर्ग के संपर्क में आने वाले की हो रही जांच

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर के मुताबिक, सिद्दकी के सैंपल्स की जांच की गई है, जिसमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की गई। अब स्वास्थ्य विभाग उन लोगों के बारे में पता लगा रहा है, जो बुजुर्ग के संपर्क में आए थे। इसके साथ-साथ तेलंगाना सरकार को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। क्योंकि सिद्दकी इलाज के लिए तेलंगाना के अस्पताल में भी गए थे।

Coronavirus Latest News Ministry of health

भारत में अबतक 76 मामलों की हुई पुष्टि

मालूम हो कि  भारत में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या 76 पहुंच गई है। गुरुवार को 16 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से 11 मामले महाराष्ट्र से हैं। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, लद्दाख और आंध्र प्रदेश से एक-एक मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक विदेशी नागरिक को भी संक्रमित पाया गया है।

दिल्ली में सभी स्कूल और बंद

कोरोना वायरस के प्रकोप को बढ़ते देखकर दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेजों और सिनेमाघरों को बंद करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली में अब सिर्फ वहीं स्कूल और कॉलेज खुलेंगे, जहां पर अभी परीक्षाएं हो रही हैं। इसके साथ सरकार ने सभी निजी कार्यालयों, शॉपिंग मॉलों और सरकारी ऑफिसों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को संक्रमण मुक्त रखने के आदेश जारी किए हैं।

दुनिया भर कोरोना से कम से कम 4600 लोगों की हो चुकी है मौत

कोरोना से पूरी दुनिया में कम से कम 4,600 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही लगभग 1,25,293 लोग इससे वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस चीन में 3,100 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन क वुहान शहर में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।। इटली में इस वायरस से लगभग 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। वही,  ईरान में 429 लोग इस वायरस से अपनी जान गवां चुके हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source