
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 30, 2020 1:45 PM IST
उत्तर प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 19 नये मामले।
Coronavirus Latest News: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 19 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 82 मामलों की पुष्टि हुई है। सामने आए 19 नए मामलों में से अकेले मेरठ से 12, नोएडा से चार, गाजियाबाद से दो और एक बरेली से सामने आया है।(Coronavirus cases in Uttar Pradesh) वहीं, भारत में कोरोना के कुल 1071 मामले हो गए हैं। जिनमें, 29 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि, 99 लोग ठीक भी हो गए हैं।(coronavirus in india status)
Total number of #Coronavirus positive cases in India rises to 1071 (including 942 active cases, 99 cured/discharged cases and 29 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/fer0VfvlAV
— ANI (@ANI) March 30, 2020
राज्य में एक दिन में सामने आने वाले मामलों में यह आंकड़ा सबसे अधिक है। नोएडा के चार केस सामने आने के बाद राज्य के कुल 82 मामलों में से यहां से सर्वाधिक 31 मामले आए हैं।(Coronavirus Latest News in hindi)
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत संयुक्त निदेशक-सह-राज्य निगरानी अधिकारी विकासेंदु अग्रवाल ने यहां जारी एक बयान में कहा, "राज्य में अब तक 14 मरीजों को उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। इनमें से सात आगरा, दो गाजियाबाद, चार नोएडा और एक लखनऊ से है।"(corornavirus in india updates)
इससे पहले राज्य में सामने आए कुल 72 मामलों में नोएडा से 31, आगरा से 10, लखनऊ से 8, गाजियाबाद से 7, मेरठ से 5, वाराणसी, बरेली व पीलीभीत में दो-दो और लखीमपुर, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली और बागपत में एक-एक केस सामने आया था।
प्रमुख सचिव (चिकित्सा और स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा था, "राज्य में कोरोना रोगियों की स्थिति ऐसी नहीं है कि उन्हें गहन देखभाल की आवश्यकता पड़े या उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़े। सामने आए अधिकांश मामले सामान्य हैं। उपचार से गुजर रहे सभी मरीजों की हालत स्थिर है।"(Coronavirus Latest News)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने चार लक्जरी होटल को क्वारंटाइन सेंटर बनाने का फैसला किया है। यहां कोरोना मरीजों की देखभाल करने वाले मेडिकल और पारामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए हयात, मैरियट, पिकाडिली और लेमन ट्री होटल का चयन किया है।
होटल हयात और मैरियट राम मनोहर लोहिया अस्पताल और पिकाडिली और लेमन ट्री संजय गांधी मेडिकल साइंसेज के स्टाफ के लिए चिन्हित किया गया है। इन दोनों चिकित्सा संस्थानों ने सरकार से स्टाफ के लिए क्वारंटाइन सेंटर की मांग की थी।
इस बीच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और अवध शिल्प ग्राम को प्रवासी मजदूरों के ठहरने के लिए अधिगृहीत किया गया है।