Coronavirus Latest News: कोरोनावायरस से सुरक्षा के लिए एहतियातन निगरानी में रखे गए ईरान से लौटे 14 लोग, नीतीश ने की बैठक

अभी तक राज्य से 48 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से 44 निगेटिव पाए गए हैं। तीन लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। वहीं एक व्यक्ति के रक्त के नमूने खराब हो गए, जिसकी वजह से नमूने दोबारा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में वायरस से संक्रमण को लेकर अब तक कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 5, 2020 5:16 PM IST

Coronavirus Latest News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट ( Coronavirus  alert) पर है। इसी क्रम में हाल ही में ईरान से बिहार लौटे लोगों को निगरानी में रखा गया है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की रात उच्चस्तरीय बैठक कर कोरोना को लेकर उत्पन्न स्थितियों की समीक्षा की। (Coronavirus in bihar in hindi)

निगरानी में रखे गए ईरान से लौटे 14 लोग (coronavirus in bihar):

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार में अभी 89 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें ईरान से आए लोग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य से 48 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से 44 निगेटिव पाए गए हैं। तीन लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। वहीं एक व्यक्ति के रक्त के नमूने खराब हो गए, जिसकी वजह से नमूने दोबारा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में वायरस से संक्रमण  (Coronavirus in bihar in hindi) को लेकर अब तक कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

Hand Sanitizer: हाथों की सही साफ-सफाई से वायरस और इंफेक्शन से मिलती है सुरक्षा, जानें हैंड सैनिटाइज़र के इस्तेमाल से जुड़ी बातें

पटना स्थित 1 अणे मार्ग में कोरोना वायरस के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। लोगों से अनुरोध है कि वे सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में जारी किए एडवाइजरी का पालन करें। (Coronavirus latest news)

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, ईरान से आए 14 लोग, जिसमें सिवान के पांच और गोपालगंज के चार लोग शामिल हैं, उनको निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा बक्सर व आरा में भी ईरान से लौटे लोगों को एहतियातन निगरानी में रखा गया है।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी को इस संबंध में सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की तत्काल बैठक करने का निर्देश दिया तथा कोरोना से सावधानी बरतने की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

Coronavirus Update: पालतू कुत्ते को हुआ उसके मालिक से कोरोना वायरस का इंफेक्शन , 14 दिनों के लिए डॉक्टरों की देखरेख में रहेगा पालतू जीव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source