... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : March 16, 2020 10:58 AM IST
Coronavirus Latest News : चीन से विश्व भर में फैले कोरोना वायरस का असर उत्तर प्रदेश (coronavirus in Uttar pradesh) में भी होता जा रहा है। उप्र में अब तक इस वायरस के संक्रमण के 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं। संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि आगरा में 8 मरीजों के अलावा गाजियाबाद व लखनऊ में दो-दो और नोएडा में एक मरीज में कोरोना वायरस (coronavirus Cases in India Latest Update) पाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अभी तक 762 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 677 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 72 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। रविवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध 18 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। विभिन्न जिलों की सर्विलांस यूनिट द्वारा चीन सहित कोरोना वायरस प्रभावित 12 देशों से लौटे 1184 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रविवार को 60 सैंपल का परीक्षण किया गया, जिसमें से आगरा की युवती का सैंपल पॉजिटिव मिला है। 59 सैंपल निगेटिव हैं। इनमें से एक सैंपल पॉजिटिव मिला है। यह सैंपल आगरा से आया था। महिला का यह सैंपल पॉजिटिव मिला। इसके पति को सैंपल पॉजिटिव मिलने के कारण बेंगलुरू में भर्ती किया गया है। यह हनीमून पर इटली गए थे और वहां संक्रमित हो गए थे।
आज आगरा में कोरोना वायरसका एक और मरीज पाया गया है। ऐसे में 13वां केस आगरा की युवती का है, जो कि हनीमून मनाकर इटली से लौटी थी। उसने पिता के साथ मिलकर दो दिन तक स्वास्थ विभाग की टीम को छकाया था। कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी छिपाने के आरोप में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
ज्ञात हो कि आगरा के सात लोगों को नई दिल्ली तथा एक को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा, लखनऊ व गाजियाबाद में पॉजिटिव केस मिलने वालों को वहीं पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। लखनऊ में कनाडा से आई डॉक्टर का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। वहीं उसके परिवार के एक और सदस्य को भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है।