
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 12, 2020 6:38 PM IST
भारत में अभी तक कोरोनावायरस के 73 मामलों की पुष्टि।
Coronavirus Lates News: भारत में अभी तक कोरोनावायरस के 73 मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को इसे महामारी घोषित किया था। गुरूवार 12 मार्च को आधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस को भारत में महामारी घोषित कर दिया गया। तो, वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाजेशन (WHO) ने कोरोनावायरस को पहले ही महामारी(coronavirus epidemic) घोषित किया था। दुनियाभर में अब तक 33 हजार से अधिक लोगों को इस इंफेक्शन ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिसमें, से 4 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु भी हो गयी है। जैसा कि कोरोना वायरस के मामलों का पता अब धीरे-धीरे भारत में (coronavirus in india) तेज़ी से चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 11 से अधिक है। (Coronavirus Lates News in hindi) तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को ना घबराने की सलाह दी है।
PM Narendra Modi: Say No to Panic, Say Yes to Precautions. No Minister of Central Government will travel abroad in the upcoming days. I urge our countrymen to also avoid non-essential travel. We can break the chain of spread and ensure safety of all by avoiding large gatherings.
— ANI (@ANI) March 12, 2020
Coronavirus Update: जानें क्या गर्मी के मौसम से कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो सकता है?
अब, कोरोना वायरस (Corona Virus infection) भारत में लगातार अपने पैर पसार रहा है. बुधवार को मुंबई (Mumbai coronavirus case) से कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं। मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हो गई है। महाराष्ट्र में इससे, पहले कोरोना के 8 मामले केवल पुणे में पता चले थे। जिसमें, एक परिवार के 4 लोग पीड़ित पाए गए।
लद्दाख में कोरोनावायरस के एक और मामले की पुष्टि हुई है। इस तरह अब इस केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 3 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है। केरल में अब तक 17 मामले सामने आए हैं जिनमें वो तीन मरीज भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई थी।