hamburger icon
A
Read in English

राजस्थान में आया चौंकाने वाला कोरोना मामला, भरतपुर की एक महिला 31 बार हो चुकी है कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर्स भी हैं भ्रमित

राजस्थान के भरतपुर कि रहने वाली ये महिला पिछले पांच महीनों में 31 बार कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई (Coronavirus infection) गई है। ऐसे में डॉक्टर्स के लिए भी यह मामला काफी चुनौती भरा और हैरान कर देने वाला साबित हो रहा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 23, 2021 3:36 PM IST

Coronavirus Infection Test Report in Hindi: कोरोनावायरस से संक्रमित (Coronavirus Infection) होने से हर कोई बचता है। कोई नहीं चाहता कि उसे यह खतरनाक वायरस अपना शिकार बनाए, क्योंकि कुछ लोगों के शरीर में जाकर वायरस खतरनाक तरह से नुकसान पहुंचाता है। हालांकि, राजस्थान (Coronavirus Infection in Rajasthan) में रहने वाली एक महिला ऐसी हैं, जो एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 31 बार कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। उनका नाम है सारदा देवी। शायद यह देश का पहला ऐसा मामला होगा, जिसकी कोरोना रिपोर्ट 31 बार पॉजिटिव (Corona report) आई है। खबरों के अनुसार, सारदा देवी नाम की ये महिला राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) की रहने वाली है। इनकी उम्र 35 वर्ष है। बताया जा रहा है कि ये महिला पिछले पांच महीनों में 31 बार कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई (Coronavirus infection test report) गई है। ऐसे में डॉक्टर्स के लिए भी यह मामला काफी चुनौती भरा और हैरान कर देने वाला साबित हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उनके परिणाम 14 दिनों में खत्म होने वाले घातक वायरस (Coronavirus) के समय चक्र का खंडन कर रहे हैं।

17 आरटी-पीसीआर, 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव

बताया जा रहा है कि महिला के अब तक 17 आरटी-पीसीआर और 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट के अलावा कई अन्य टेस्ट हो चुके हैं और वे सभी टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। ये बात आश्रम के अधिकारियों ने कहा है, जहां वह महिला रुकी है। महिला का पहला टेस्ट 4 सितंबर को और आखिरी एक टेस्ट 7 जनवरी को किया गया था, लेकिन हर बार वह कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिवि (Coronavirus Infection in Hindi) पाई गई, जिसके बाद इस मामले को लेकर मेडिकल चिकित्सक भ्रमित हो गए हैं।

एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक दवाइयां लेने के बाद भी पॉजिटिव

मरीज सारदा देवी पिछले साल अगस्त से भरतपुर में अपना आश्रम में रह रही हैं। आश्रम में एक नई प्रवेशिका के रूप में, उनका आश्रम के नियमित प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें वह पॉजिटिव (Coronavirus Infection Test Report) पाई गई हैं। तब से वह क्वारंटीन में रह रही थी और उन्हें एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेद तीनों प्रकार के दवाइयां दी गईं, बावजूद इसके वह हर बार पॉजिटिव पाई गई हैं। डॉ. बीएम भरद्वाज का कहना है कि यह हैरान करने वाली बात है कि कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद भी वह स्वस्थ्य हैं। इतना ही नहीं, सारदा देवी का वजन भी 7 से 8 किलो बढ़ गया है। हालांकि, जब वे आश्रम आई थीं, तो शरीर से काफी कमजोर थी। उन्हें सही तरह से खड़े होने में भी समस्या होती थी।

Coronavirus Impact on Brain: क्या कोरोना वायरस कर देता है दिमाग को कमज़ोर?, अब साइंटिस्ट करेंगे इस बात की जांच

स्रोत: (IANS Hindi)