Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

देश में 20 फीसदी बच्चे आ सकते हैं संक्रमण की चपेट में, इन राज्यों को दी गयी विशेष चेतावनी

हाल ही में आईसीएमआर द्वारा किए गए एक अध्ययन के परिणामों के आधार पर डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि, देश में 100 में से 20 बच्चों को कोरोना संक्रमण होने का खतरा है। (Coronavirus Infection Risk in Children in Hindi)

देश में 20 फीसदी बच्चे आ सकते हैं संक्रमण की चपेट में, इन राज्यों को दी गयी विशेष चेतावनी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 20, 2021 12:37 PM IST

Coronavirus Infection Risk in Children: कोरोना वायरस महामारी की चपेट में बच्चों के आने की आशंका जताने के बाद अब इसके खतरे की गम्भीरता के बारे में आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं। नीति आयोग की तरफ से कहा गया है कि कोरोना वायरस से लगभग 20 फीसदी बच्चों के संक्रमित होने का ख़तरा है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बयान दिया है कि बच्चों में कोरोना इंफेक्शन का खतरा बड़ों की तरह ही है। हाल ही में आईसीएमआर (ICMR) द्वारा किए गए एक अध्ययन के परिणामों के आधार पर डॉ. वीके पॉल (Dr. V.K. Paul) ने कहा है कि, देश में 100 में से 20 बच्चों को कोरोना संक्रमण होने का खतरा है। (Coronavirus Infection Risk in Children in Hindi)

बच्चों को कैसे रखा जा सकता है संक्रमण से सुरक्षित ?

हालांकि, डॉ. वीके पॉल ने यह भी कहा कि, संक्रमण के खतरे से बच्चों को आसानी से बचाया जा सकता है। इसके लिए कुछ साधारण बातों का ध्यान रखने की ही ज़रूरत है।  (Coronavirus Infection Risk in Children) इसीलिए अभिभावक घबराए नहीं और वही सुरक्षा उपाय बच्चों को भी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें जिनका पालन वे खुद करते हैं। जैसे,

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • बच्चों को बिना मास्क घर से बाहर ना निकलनें दें।
  • हाथों की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर ध्यान दें।
  • पार्क और दुकान जैसे भीड़भरे स्थानों पर बच्चों को ले जाने से बचें।
  • घर का बना सादा और सुपाच्य खाना बच्चों को खिलाएं।

16 दिनों में 19 हजार बच्चे हुए संक्रमित

बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक दिन पहले ही बढ़ते संक्रमण के बारे में आगाह करते हुए लोगों को बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दी थी।  मिली जानकारी के अनुसार, दूसरी लहर के दौरान कर्नाटक (Karnataka) में कई बच्चों को कोविड संक्रमित पाया गया। जबकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) और महाराष्ट्र (जो कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्य भी हैं) में थर्ड वेव की शुरूआत के संकेत  मिल चुके हैं। (Third wave of covid in Maharashtra) बता दें कि, कि साल 2021 के केवल मई महीने के 16 दिनों में ही देशभर में 19 हजार से अधिक बच्चों को कोरोना संक्रमण (Covid-19 Infection in Children in India) होने की पुष्टि की जा चुकी है। इसीलिए, संक्रमण के खतरे को देखते हुए इन राज्यों में सावधानी बरतनें की सलाह दी गयी है। (Coronavirus Infection Risk in Children in India)

Also Read

More News