hamburger icon
A
Read in English

देश में पिछले एक हफ्ते में आए कोरोना के 79 से ज्यादा मामले, दिल्ली में वीकली कोविड केस 10 हजार के करीब

Coronavirus india live updates: भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और पिछले एक हफ्ते में देश में कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़े हैं, उसने सभी को चिंता में डाल दिया है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 20, 2022 9:34 AM IST

Coronavirus in india: भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्थिति ये है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं जिसने कुछ कुछ कोरोना इंफेक्शन केस 4,32,96,692 तक पहुंचा गया है। जबकि एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 72,474 हो गई। इसके अलावा इस बीच 15 लोगों की मौत भी हुई है। पर अगर आप वीकली कोविड मामलों पर नजर रखें तो ये आपको डरा सकता है। दरअसल, पिछले 1 हफ्ते में भारत में कोरोना के लगभग 80 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। जी हां, 13 से 19 जूल के बीच भारत में 48,769 मामले सामने आए हैं। जबकि उससे पिछले हफ्ते 48 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। अब इस तरह से 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी आम लोगों और खास कर एक्सपर्ट्स को डरा रही है।

मुंबई में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र ने रविवार को कोरोना के 4,004 से ज्यादा मामले आए जिनमें मुंबई में 2,087 मामले हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 23,746 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं, जिससे ठीक होने वालों की संख्या 77,64,117 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस वीकली केस 10 हजार के करीब मामले

दिल्ली एमसीआर में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। साप्ताहिक संख्या दोगुनी से अधिक हो गई। दिल्ली में 9,291 मामले दर्ज किए गए, पिछले सप्ताह के 4,068 के मुकाबले 128% की वृद्धि हुई। वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करूं तो,रविवार को आए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरसके 1,530 मामले दर्ज किए हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के लिए अब तक 3,88,76,508 परीक्षण किए गए हैं और 37,501 लोगों को इस बीमारी का टीका लगाया गया है।पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट 8.41 प्रतिशत पर है।

यूपी में कोरोना मामलो में 109% की बढ़ोतरी

जबकि उत्तर प्रदेश में 2,711 संक्रमणों की रिपोर्ट करते हुए 109% की बढ़ोतरी देखी गई। हरियाणा का टैली 94% बढ़कर 2,029 से 3,936 हो गया। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.17 प्रतिशत शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.62 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 2.89 प्रतिशत पर है और साप्ताहिक दर 2.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।