
Also Read
भारत में कोरोना वायरस के मामले, कोरोना वायरस पर अपडेट।
Coronavirus india live update: देशभर में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस के कंफर्म केसों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है. इस वायरस से देश में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है. देशभर में सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक 168 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. गो एयर ने अपनी सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं.(Coronavirus india live update in hindi)
पूर्व में विदेश की यात्रा कर स्वदेश लौंटी महाराष्ट्र की दो महिलाओं के गुरुवार को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से राज्य में वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 47 हो गया है।
देश में कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की आईसीएसई 2020 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से दी गई।
बिहार (Bihar coronavirus cases) में कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ी है. बिहार में अब तक 354 संदिग्धों की पहचान की गई है, जबकि अब तक कुल 113 संदिग्ध को आइसोलेशन से मुक्त कर दिया गया है. इन्हें 14 दिनों के लिए आइसोलेशन (Isolation) पर रखा गया था. इस बीच, नेपाल से सटे 49 स्थानों पर बिहार में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 15 जनवरी से बुधवार तक बिहार में कोरोनावायरस से ग्रसित देशों से लौटे 354 यात्रियों को सर्विलांस (निगरानी) में रखा गया है. इनमें से 113 यात्रियों ने 14 दिनों की सर्विलांस की अवधि पूरी कर ली है.
उन्होंने बताया कि पटना और गया हवाई अड्डों पर आने वाले लोगों थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है. अब तक इन दोनों हवाईअड्डो पर 19 हजार से ज्यादा यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि अब तक 72 संदिग्ध लोगों से लिए गए नमूनों की जांच कराई गई है, लेकिन बिहार में एक भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है. विभाग के मुताबिक नेपाल से सटे बिहार के सात जिलों 49 स्थानों पर नेपाल से आने वाले लोगों की निगरानी रखी जा रही है. अधिकारी के अनुसार, अब तक इन स्थानों पर दो लाख से अधिक लोगों की जांच कराई गई है, लेकिन एक भी मामला सामने नहीं आया है.