
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 24, 2020 10:08 AM IST
Coronavirus in Rajasthan: कोरोना वायरस महामारी ने राजस्थान में तेज़ी से पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने ने बयान दिया है कि राज्य में स्थिति गम्भीर हो रही है क्योंकि, राजस्थान में अब कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर आ चुकी है। उनिहोंने कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से हर दिन कोविड-19 के मामले 3,000 से अधिक अधिक ही आ रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोविड-19 केसेस के सामने आने की वजह से इसे राज्य में कोरोनो वायरस की दूसरी लहर (Second Wave of Covid-19) कहा जा रहा है।
गौरतलब है कि खुद स्वास्थ्य मंत्री ने भी अपनी कोविड-19 की जांच करायी थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी और इसीलिए सोमवार को रिपोर्ट उन्हें स्थानीय आरयूएचएस (RUHS) अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Coronavirus in Rajasthan)
मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, कोरोना वायरस महामारी से खुद को सुरक्षित रखने (Preventing Covid-19) का एकमात्र तरीका एयतियात बरतना ही है। शर्मा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस मामलों के बढ़ने की वजह लोगों द्वाका बरती जा रही लापरवाही है। क्योंकि, कोरोना मामलों की संख्या बढ़ने के बावजूद लोगों की भीड़ कई बार इकट्ठा होती दिखी है। जिनमें, नगर निगम के चुनाव, पंचायत चुनाव, त्योहारों और शादी जैसे समारोहों में लोग भारी संख्या में एक जगह जमा हुए, जिसकी वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। इसके अलावा मौसम में बदलाव होने के साथ लोगों में संक्रमण का खतरा और बढ़ गया। (Coronavirus in Rajasthan)
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि टीकों के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है, हालांकि इसे जनता तक पहुंचने में समय लगेगा और इसलिए कोविड-19 को खाड़ी में रखने के लिए एहतियात एकमात्र तरीका है। (Health News in Hindi)
उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का भी आग्रह किया।
बता दें , राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार को राज्य में कोरोना के 3,232 नए मामले आए और 18 मौतों की सूचना मिली। जबकि रविवार को 3,260 नए मामले आए थे और 17 मौतें हुई थीं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान में कोरोना के अब तक 2,47,168 मामले आए और 2,181 मौतें हुई हैं। (Coronavirus in Rajasthan update)