Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर की कोविड रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, अभिनेता परेश रावल को भी हुआ कोरोना संक्रमण

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar Covid Positive) की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वहीं, हिंदी फिल्मों के दिग्गज़ अभिनेता और मेंबर ऑफ पार्लियामेंट परेश रावल को भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। (Paresh Rawal)

महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर की कोविड रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, अभिनेता परेश रावल को भी हुआ कोरोना संक्रमण

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 27, 2021 6:26 PM IST

Coronavirus in Mumbai: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने महाराष्ट्र और राज्य की राजधानी मुंबई को गम्भीर रूप से प्रभावित किया है। मुंबई में कोविड संक्रमित लोगों की संख्या में दिन-ब-दिन इज़ाफा देखा जा रहा है। वहीं, बॉलीवुड और राजनीति, पुलिस विभाग और सुरक्षाकर्मियों के भी कोविड संक्रमित होने की ख़बरें लगातार आती रहती हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि,  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और  मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वहीं, हिंदी फिल्मों के दिग्गज़ अभिनेता और मेंबर ऑफ पार्लियामेंट परेश रावल को भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। (Sachin Tendulkar Covid Positive)

सचिन तेंदुलकर के पूरे परिवार ने कराया कोरोना टेस्ट

अपनी कोविड रिपोर्ट आने के बाद  इस बारे में सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा और लोगों को जानकारी दी। सचिन ने लिखा कि वे घर पर क्वारंटाइन हैं और रिकवरी के लिए सभी प्रकार की सावधानियां बरत रहे हैं। सचिन ने बताया कि वो इससे पहले भी कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सभी सावधानियां बरत रहे थे। लेकिन, कोविड संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया है। सचिन ने बताया कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट कराया गया लेकिन, खुशकिस्मती से उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी।

Also Read

More News

परेश रावल की कोविड रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट कन्फर्म होने के बाद परेश रावल ने एक ट्वीट किया और लोगों को बताया कि वे होम क्वारंटाइन में जा रहे हैं क्योंकि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इस ट्वीट में परेश ने लोगों से आग्रह किया कि अगर वे हाल के दिनों में परेश के सम्पर्क में आए हैं तो वे भी अपना कोविड टेस्ट करवा लें।

कोविड संक्रमण के मद्देनज़र लगेगा नाइट कर्फ्यू

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आखिरकार मुंबई और महाराष्ट्र के कई अन्य हिस्सों में पाबंदियां बढ़ा दी गयी हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कोरोना प्रभावित इलाकों में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही राज्य में मॉल्स को 8 बजे बंद करने और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी पाबंदी के आदेश दिए गए हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(स्रोत--आईएएनएस, एएसएन/एएनएम)