Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के चलते नयी गाइडलाइंस जारी, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कोविड पॉजिटिव

महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। गुरुवार को राज्य के 3 शहरों में लॉकडाउन लग भी गया। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में नयी पाबंदियां लगायी जा रही हैं। (Coronavirus in Maharashtra)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 19, 2021 11:44 AM IST

Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।  गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 5,427 मामले दर्ज किए गए। वहीं, राज्य में कई राजनेता और मुंबई मे रहनेवाले फिल्मी सितारे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।  राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक से आए उछाल को रोकने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने पहले लॉकडाउन लगने की संभावनाएं जता दी हैं। गुरुवार को राज्य के 3 शहरों में लॉकडाउन लग भी गया। राज्‍य में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रभावित शहरों में नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

मुंबई में नयी कोरोना गाइडलाइंस जारी

इसी तरह राजधानी मुंबई में भी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को देखते हुए प्रशासन ने नये सिरे से पाबंदियां, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने से जुड़े नियम तैयार किए हैं।

बीएमसी (BMC) ने भी कोविड-19 संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए कुछ कदम उठाए हैं और शहर के लिए नयी सुरक्षा गाइडलाइंस जारी की हैं।इन गाइडलाइंस के अनुसार,

  • कोविड सुरक्षा गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा।
  • इसी तरह बीएमसी ने मास्क के बिना सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी बढ़ा दी है।
  • कोविड सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले समारोह हॉल, जिम और अन्य सार्वजनिक सेवा संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • मुंंबई में बैंक्वेट हॉल, व्यायामशालाओं और रेस्तरां में लोगों को एक निश्चित सीमा से अधिक लोगों को एंट्री देने से मना कर दिया है।
  • बीएमसी इन पाबंदियों की मदद से रेस्तरां, बार, फंक्शन हॉल, सार्वजनिक उद्यान, नाइट क्लब और सिनेमाघरों में  भीड़  होने से बचाने के प्रयास कर रही है।
  • मुंबई की लोकल ट्रेनों में भीड़ रोकने के लिए मार्शल की तैनाती के निर्देश दिए हैं और लोगों की कोविड जांच तेज करने का निर्देश दिया है।
  • ट्रेन में बिना मास्क यात्रा कर रहे लोगों की निगरानी के लिए 300 मार्शल मुस्तैद किए गए हैं।
  • बीएमसी ने सार्वजनिक जगहों पर मास्‍क नहीं पहनने वाले लोगों पर जुर्माने की रकम भी बढ़ा दी है।
  • ब्राजील से लौट रहे लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन में भेजना अनिवार्य कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और जयंत पाटिल कोरोना पॉजिटिव

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसके बारे में खुद स्वास्थ्य मंत्री ने  ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

गौरतलब है कि, इससे पहले  महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री  जयंत पाटिल ने भी घोषणा की थी कि उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।  उन्होंने भी  कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की और खुद को क्वारंटाइन किया। राजेश टोपे ने जानकारी दी कि, मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मैं एक डॉक्टर से सलाह ले रहा हूं। आप सभी के आशीर्वाद से मैं जल्द ही कोरोना संक्रमण को हराकर आपकी सेवा में आऊंगा। मेरे संपर्क में जो लोग आएं हैं उन्‍हें कोरोना जांच करा लेना चाहिए। (Coronavirus in Maharashtra)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.