Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coronavirus in Maharashtra:महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ी से वृद्धि देखने के बाद लॉकडाउन के आसार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटों में एक बार फिर कोविड-19 के 10 हजार से ज्यादा केसेस सामने आए । वहीं, राज्य में 56 लोगों की कोरोना के कारण से मृत्यु हो गयी। हालांकि, सोमवार को महाराष्ट्र से राहत भरी खबर आयी थी। जहां. सोमवार को कुल 8,744 नये कोरोना मरीज़ों का पता चला था। लेकिन मंगलवार को फिर स्थिति बिगड़ती दिखी। वहीं राजधानी मुंबई में मंगलवार को कुल 1012 नये केसेस का पता चला जबकि, 2 लोगों की मृत्यु की भी पुष्टि की गयी। (Covid-19 Cases in Mumabi update)
#CoronavirusUpdates
9-Mar, 6:00pm#NaToCoronapic.twitter.com/w9qZx9GWmI — माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) March 9, 2021
गौरतलब है कि बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए राज्य में पहले से ही कई प्रकार की गाइडलाइंस (Covid-19 Guidelines) जारी की गयीं थीं। वहीं, राज्य के ठाणे शहर में मंगलवार, 9 मार्च से 31 मार्च तक कठोर लॉकडाउन (Lockdown in Thane) लगा दिया गया है। शहर में 16 हॉटस्पॉट्स की पहचान कर वहां लॉकडाउन लगाया गया है। यह फैसला ठाणे महानगरपालिका आयुक्त विपिन शर्मा के आदेश से लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि शहर में स्थिति गंभीर होते देख इस लॉकडाउन का पालन आगे भी सख्ती से किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मुख्यमंत्री की अगुवाई में हुई एक मीटिंग में ठाणे शहर के अलावा राजधानी मुंबई में भी आंशिक लॉकडाउन (Lockdown in Mumbai) का प्रस्ताव रखा गया। मिली जानकारी के अनुसार, मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने खासतौर पर मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की गम्भीर होती स्थिति पर चर्चा की। मीटिंग के बाद मुंबई के संरक्षक मंत्री असलम शेख ने भी संकेत दिए कि जल्द ही लॉकडाऊन लगाया जा सकता है। हालांकि, यह भी कहा गया है कि इस विषय पर 8-10 दिनों बाद फैसला लिया जाएगा।
तो वहीं,राज्य के कुछ शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने स्थानीय एजेंसियों और नगर पालिकाओं को स्थिति के अनुसार स्वयं फैसले लेने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि शहरों के कमिशनर्स, पुलिस कमिशनर और एसपी स्थिति का मुआयना कर आवश्यक कदम उठा सकते हैं। हालांकि अभी तक राज्य सरकार ने इस बात पर कोई फैसला नहीं लिया है कि पूरे राज्य में लॉकडाउन कबसे लगेगा।