महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक बढ़ाया कोरोना लॉकडाउन, त्योहारों में कोरोना के प्रसार को रोकने में होगी मदद

कोरोना वायरस  से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) में भी कोरोना वायरस मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच राज्य सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा रहा है।  गुरुवार 29 अक्टूबर को महाराष्ट्र राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, राज्य में लॉकडाउन 30 नवंबर तक आगे बढ़ाया जा रहा है। (Lockdown in Maharashtra update)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 29, 2020 7:47 PM IST

Coronavirus in Maharashtra: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए महाराष्ट्र (Maharashtra)  राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों में गिरावट और स्थिरता देखी जा रही है। कोरोना वायरस  से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) में भी कोरोना वायरस मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच राज्य सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा रहा है।  गुरुवार 29 अक्टूबर को महाराष्ट्र राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, राज्य में लॉकडाउन 30 नवंबर तक आगे बढ़ाया जा रहा है। (Lockdown in Maharashtra update)

महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक बढ़ाया लॉकडाउन:

बता दें कि, महाराष्ट्र में 5 अक्टूबर से रेस्टोरेंट्स और बार खोलने  की अनुमति दी गयी थी। इन रेस्टोरेंट्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ रेस्टोरेंट्स को खोला गया। जबकि, अभी तक स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद ही रखा जा रहा है। इस नयी घोषणा के तहत-

  • स्कूल-कॉलेजों को अगली घोषणा तक बंद रखा जाएगा।
  • जबकि,मुंबई में चलने वाली पश्चिम रेलवे और सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनों को दोबारा शुरू करने के बारे में विचार किया जा रहा है। इस बाबत राज्य सरकार ने मंगलवार को एक सुझाव पत्र भी लिखा था।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में आ रही है गिरावट:

महाराष्ट्र है सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से यहां भी रिकवरी रेट में बढ़ोतरी और नये मामलों की बढ़ोतरी में गिरावट देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले पाए गए, जिसकी वजह से महाराष्ट्र सर्वाधिक कोविड-19 प्रभावित राज्य रहा है। फिलहाल राज्य में कोरोना वायरस के 130,286 एक्टिव केसेस हैं। बुधवार को महाराष्ट्र राज्य में कोविड-19 के 6,738 नये केसेस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 16,60,766 हो गयी। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से कुल 43,554 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।